{"_id":"5d30a7058ebc3e6cd2581320","slug":"women-found-bind-with-chain-khalilabad-news-gkp3143538166","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे स्टेशन पर जंजीर से बंधी मिली महिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे स्टेशन पर जंजीर से बंधी मिली महिला
विज्ञापन
संतकबीरनगर। खलीलाबाद रेलवे स्टेशन के टिकट घर के पास बृहस्पतिवार को करीब चालीस साल की एक महिला मिली। जिससे पैर जंजीर से बंधे हुए थे। सूचना पर महिला पुलिस पहुंची और उसे थाने ले आई। यहां उसकी जंजीर कटवाई गई और भोजन कराया गया।
विज्ञापन
पूछताछ में महिला अपना नाम संजना, माता का नाम दुर्गा देवी और पिता का नाम ओम प्रकाश सिंह लिखकर एक कागज पर दिया। पता पूछने पर न वह कुछ बता पाई और न ही लिख पाई। कभी वह खुद को देवरिया तो कभी कुशीनगर का बता रही थी। बाद में उसने कागज पर लिखकर पता कुबेरस्थान बेलवनियां बताया। अभी पुलिस एसपी ब्रजेश सिंह के निर्देश पर महिला को नारी निकेतन गोरखपुर भेजने की तैयारी कर रही थी। इसी बीच कुबेरस्थान से सूचना आई की महिला यहीं की है। महिला थाने की एसओ डॉ. शालिनी सिंह ने बताया कि महिला के भाई राजन सिंह के अनुसार, उनकी बहन मानसिक रोगी है। वे लोग तीन दिन पूर्व उसे उपचार के लिए थावे (बिहार) ले गए। यहां से वह लापता हो गई थी। जानकारी के अनुसार, महिला शादीशुदा और वह मायके में ही रहती है।
विज्ञापन