{"_id":"632dec8700da3e471c7fe512","slug":"women-died-in-suspicious-situation-khalilabad-news-gkp4515507136","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हाल में विवाहिता की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध हाल में विवाहिता की मौत
विज्ञापन
दुधारा थाना क्षेत्र के डिघवा गांव में मृतका शावित्री के रोते बिखते परिजन।संवाद
- फोटो : KHALILABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संदिग्ध हाल में विवाहिता की मौत
- पति, ननद और देवर के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
लोहरौली। दुधारा क्षेत्र के डिगेश्वर नाथ उर्फ डिघवा में शुक्रवार को संदिग्ध हाल में विवाहिता की मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच शुरू की। इधर मायके वालों ने दहेज के लिए हत्या किए जाने का आरोप लगाया। पुलिस ने पति, ननद और देवर के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।
डिघवा गांव निवासी विकास पुत्र जवाहिर बस्ती रेलवे स्टेशन पर संविदा सफाई कर्मी है। विकास की शादी सावित्री के साथ वर्ष 2019 में हुई थी। ग्रामीणों ने बताया कि बृहस्पतिवार को पति- पत्नी के बीच चाय पीने को लेकर विवाद हुआ था। उसके बाद पति विकास नौकरी करने बस्ती चले गए। बाद में पीछे से पत्नी भी बस्ती पहुंच गई।
विवाहिता अपने पति से साथ नहीं रहने की बात कर रही थी। बाद में विवाहिता के पिता हरी प्रसाद निवासी जखनी बस्ती तथा बड़े भाई अजय ने मान मनौव्वल किया। उसके बाद पत्नी टेंपों से लोहरौली पहुंची और बाद में घर आई।
विज्ञापन
रात में पति भी ड्यूटी करके घर पहुंचा। पति ने बताया कि भोर में बच्ची के रोने की आवाज सुनाई दी और वह कमरे में गया, जहां देखा कि कमरे में पत्नी की लाश फंदे से लटक रही थी। पति अपने ससुराल गया और लोगों को घटना की जानकारी दी।
घटना की सूचना पर एसपी सोनम कुमार और सीओ अंशुमान मिश्र भी मौके पर पहुंच गए और मामले की जानकारी जुटाई। एसओ सर्वेश राय ने बताया कि पीड़ित पिता ने बेटी की दहेज के लिए हत्या किए जाने का आरोप मढ़ा है। इस मामले में पति ,ननद और देवर के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।