फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   women died in suspicious situation

संदिग्ध हाल में महिला की मौत, पति समेत 12 पर हत्या का मुकदमा दर्ज

Mon, 01 Jun 2020 10:03 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jun 2020 10:03 PM IST
विज्ञापन
women died in suspicious situation
संदिग्ध हाल में महिला की मौत, पति समेत 12 पर हत्या का मुकदमा दर्ज
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
मगहर। नगर पंचायत मगहर के काजीपुर मोहल्ले की रहने वाली एक महिला की रविवार की देर शाम संदिग्ध हाल में मौत हो गई। परिजन अंतिम संस्कार की तैयारी में थे। उसी बीच सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। इधर मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाया है। शाम को पुलिस ने पति समेत 12 लोगों पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया।

चौकी इंचार्ज आनंद सिंह ने बताया कि काजीपुर मोहल्ले की रहने वाली 32 वर्षीय अमीरूनिशा पत्नी मोहम्मद आरिफ की रविवार की देर शाम संदिग्ध हाल में मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया गया। पति मोहम्मद आरिफ का कहना है कि पत्नी ने घर के अंदर पंखे से लटक कर आत्महत्या की है। जबकि गोरखपुर जिले के हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र के हरपुर निवासी पीड़ित भाई फखरुद्दीन ने बताया कि उसकी बहन अमीरूनिशा की शादी दस साल पूर्व काजीपुर के मोहम्मद आरिफ के साथ हुई था। बहन के पास नौ साल का एक बेटा भी है। उन्होंने आरोप लगाया कि बहनोई और परिवार के लोग उसकी बहन को प्रताड़ित करते रहते थे। उन्होंने कहा कि बहन की हत्या की गई है। पुलिस ने पति को हिरासत में ले लिया है। कोतवाल गौरव सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। शाम को पति समेत 12 के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed