{"_id":"6a591a271882002da0012838","slug":"women-assaulted-during-paddy-transplantation-fir-registered-against-three-individuals-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-153913-2026-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: धान की रोपाई के दौरान महिलाओं से मारपीट, तीन पर प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: धान की रोपाई के दौरान महिलाओं से मारपीट, तीन पर प्राथमिकी
विज्ञापन
बेलहर। बेलहरकला थाना क्षेत्र के बेलहरकला गांव में धान की रोपाई के दौरान महिला और उसकी दो बेटियों से मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बेलहरकला निवासी शायाना खातून ने पुलिस को दी गई तहरीर में जानकारी दिया कि 13 जुलाई को दोपहर करीब एक बजे वह अपनी पुत्रियों मुस्कान खातून और अफसाना खातून के साथ खेत में धान की रोपाई कर रही थीं। आरोप है कि इसी दौरान गांव के जुबेर अहमद हनीफ मोहम्मद पुत्र अमीन और सजीजुन निशा पत्नी जुबेर अहमद वहां पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे।
विरोध करने पर तीनों आरोपियों ने मां-बेटियों के साथ मारपीट की। पीड़िता का आरोप है कि जाते समय आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी, जिससे परिवार दहशत में है।
विज्ञापन
पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर लिया है। घायलों का चिकित्सीय परीक्षण कराने के बाद मामले की विवेचना शुरू कर दी गई है।
थानाध्यक्ष हरिकेश भारती ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।