{"_id":"6acfd9314bd6a6573f0b72ef","slug":"women-and-girls-were-made-aware-under-mission-shakti-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-158970-2026-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: मिशन शक्ति के तहत महिलाओं और बालिकाओं को किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: मिशन शक्ति के तहत महिलाओं और बालिकाओं को किया जागरूक
विज्ञापन
संतकबीरनगर। मिशन शक्ति अभियान के तहत बुधवार को जिले के सभी थानों की पुलिस ने महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के प्रति जागरूकता अभियान चलाया। एंटी रोमियो टीमों ने बाजारों, सार्वजनिक स्थलों और ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंचकर महिलाओं, बालिकाओं और छात्राओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों और सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। वहीं, ग्राम चौपाल लगाकर ग्रामीणों से संवाद किया गया और उनकी समस्याओं के निस्तारण की प्रक्रिया बताई गई।
अभियान के दौरान महिला बीट अधिकारियों और मिशन शक्ति टीमों ने महिलाओं को अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने और किसी भी तरह की परेशानी होने पर पुलिस से संपर्क करने के लिए प्रेरित किया। उन्हें आत्मरक्षा के उपायों, महिला सुरक्षा से जुड़े कानूनों और सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। पुलिस टीमों ने महिलाओं और बालिकाओं से बिना किसी डर के अपनी बात रखने की अपील की।
अलग-अलग स्थानों पर चलाया जागरूकता अभियान
महिला थाना पुलिस ने डीघा बाईपास, समय माता मंदिर और जिला अस्पताल परिसर में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। महुली पुलिस ने परसादीपुर, मेंहदावल पुलिस ने रोडवेज चौराहा और बखिरा पुलिस ने कुसम्हा गांव में महिलाओं व बालिकाओं को जागरूक किया।
विज्ञापन
इसी तरह बेलहरकला पुलिस ने भरवलिया खुर्द और बेलवासेंगर, जबकि धर्मसिंहवा पुलिस ने दुबौली, जमयाताल और सेवहाबाबू में अभियान चलाया। इस दौरान महिलाओं और छात्राओं को जागरूकता संबंधी पंपलेट वितरित किए गए।
हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी
पुलिस टीमों ने महिलाओं और बालिकाओं को महिला हेल्पलाइन नंबर 1090, आपातकालीन सेवा 112, एंबुलेंस सेवा 108, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 और साइबर हेल्पलाइन 1930 की जानकारी दी। साइबर अपराध की शिकायत दर्ज कराने के लिए cybercrime.gov.in पोर्टल के इस्तेमाल के बारे में भी बताया गया।
पुलिस ने अपील की कि छेड़छाड़, उत्पीड़न या साइबर अपराध की स्थिति में चुप न रहें। तत्काल संबंधित हेल्पलाइन नंबर या पुलिस से संपर्क करें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।