{"_id":"6acfdad228f992f1a505236f","slug":"demand-for-flowers-rises-during-navratri-prices-double-in-three-days-khalilabad-news-c-209-1-kld1025-158951-2026-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: नवरात्र में फूलों की मांग बढ़ी, तीन दिन में दोगुने हुए दाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: नवरात्र में फूलों की मांग बढ़ी, तीन दिन में दोगुने हुए दाम
विज्ञापन
संतकबीरनगर। नवरात्र शुरू होते ही फूलों का कारोबार चमक उठा है। मंदिरों से लेकर पूजा पंडालों तक फूलों की मांग बढ़ गई है। देवी मां के श्रृंगार, पूजा-अर्चना और सजावट के लिए श्रद्धालु जमकर फूलों की खरीदारी कर रहे हैं। मांग बढ़ने से फूलों की कीमतों में भी उछाल आया है। तीन दिन में गेंदा और गुलाब समेत कई फूलों के दाम लगभग दोगुने हो गए हैं। इसके बावजूद बाजार में खरीदारों की भीड़ बनी हुई है।
फूल विक्रेता संदीप माली ने बताया कि नवरात्र में फूलों की मांग काफी बढ़ जाती है। मंडी से फूल लाने के बाद उन्हें सुरक्षित रखना भी चुनौती होती है। एक दिन बाद ही फूल मुरझाने और खराब होने लगते हैं। ऐसे में कारोबारियों को फूलों को संभालकर रखना पड़ता है। उन्होंने बताया कि गुलाब के एक बंडल की कीमत 700 रुपये है, जिसमें केवल 20 फूल होते हैं।
फूल विक्रेता दिनेश के मुताबिक, नवरात्र में मांग बढ़ने के कारण फूलों के दाम में तेजी आई है। गोरखपुर और बस्ती से भी फूल मंगाए जा रहे हैं। बाजार में गेंदा पहले 60 रुपये किलो बिक रहा था, जिसकी कीमत अब बढ़कर 150 रुपये किलो हो गई है। इसी तरह गुलाब के दाम 100 रुपये से बढ़कर 250 रुपये किलो पहुंच गए हैं। गुलदाउदी भी 100 रुपये के बजाय 200 रुपये किलो बिक रही है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि गेंदा की माला की कीमत भी बढ़कर 40 रुपये हो गई है, जबकि पहले यह 20 से 30 रुपये में मिल जाती थी। अन्य फूलों के दाम में भी बढ़ोतरी हुई है। हालांकि, कीमतें बढ़ने के बावजूद श्रद्धालुओं की खरीदारी जारी है। नवरात्र के दौरान मांग में तेजी को देखते हुए फूल विक्रेताओं को कारोबार अच्छा रहने की उम्मीद है।