फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Farmers crowd societies for DAP wait for hours in queues.

Sant Kabir Nagar News: डीएपी के लिए समितियों पर किसानों की भीड़, घंटों कतार में इंतजार

Thu, 15 Oct 2026 01:06 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 15 Oct 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
Farmers crowd societies for DAP wait for hours in queues.
रोसयाबाजार। रबी की फसलों की बुवाई की तैयारी के बीच डीएपी खाद की मांग बढ़ गई है। खाद लेने के लिए सहकारी समितियों पर किसानों की भीड़ उमड़ रही है। किसान सुबह से ही समितियों पर पहुंचकर अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं। घंटों कतार में खड़े रहने के बाद भी खाद मिलने को लेकर किसान चिंतित हैं। किसानों का कहना है कि समय से खाद नहीं मिली तो बुवाई प्रभावित हो सकती है।
विज्ञापन

साधन सहकारी समिति शिवबखरी, शंकरपुर पर खाद लेने के लिए कतार में खड़े रामफूल, रामाशीष यादव, दयाराम यादव, रामभजन, हरीशचंद, केदार, रामकेवल और बुझारत ने बताया कि सरसों, आलू, मटर और चने की बुवाई का काम चल रहा है। इस दौरान डीएपी खाद की सबसे अधिक जरूरत होती है। ऐसे में खाद मिलने में देरी होने से खेती-किसानी का काम प्रभावित हो सकता है। बुवाई का समय निकलने पर फसलों की पैदावार पर भी असर पड़ने की आशंका है।
विज्ञापन


किसानों का कहना है कि वे अपनी जरूरत के मुताबिक खाद मिलने की उम्मीद में समितियों पर पहुंच रहे हैं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से खाद की उपलब्धता सुनिश्चित कराने और नियमित निगरानी करने की मांग की है, ताकि बुवाई के महत्वपूर्ण समय में उन्हें परेशानी न उठानी पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन


साधन सहकारी समिति के प्रभारी सचिव जुगुल किशोर सिंह ने बताया कि किसानों को नियमानुसार खाद का वितरण किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed