फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Women and girls were made aware about safety

Sant Kabir Nagar News: महिलाओं व बालिकाओं को सुरक्षा के प्रति किया जागरूक

Wed, 21 Jan 2026 12:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Wed, 21 Jan 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
Women and girls were made aware about safety
संतकबीरनगर। विभिन्न स्थानों पर मंगलवार को आयोजित ग्राम चौपाल में महिला बीट अधिकारियों ने सुरक्षा की जानकारी दी। महिलाओं व बालिकाओं को सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। शासन की योजनाओं व महिला सुरक्षा से संबंधित पंफलेट बांटे गए।
विज्ञापन


पुलिस टीम ने बाजार, सार्वजनिक स्थलों पर जाकर बालिकाओं, महिलाओं एवं आमजन को सुरक्षा की जानकारी दी। साथ ही महिलाओं के प्रति अपराधों की रोकथाम व उनके अधिकारों की रक्षा एवं आत्मरक्षा के उपायों के संबंध में विस्तार से जानकारी प्रदान की। प्रतिभागियों को महिला हेल्पलाइन 1090, आपातकालीन सेवा 112, चिकित्सा सहायता 108, बाल सहायता नंबर 1098, साइबर हेल्पलाइन 1930 तथा cybercrime.gov.in पोर्टल की जानकारी देकर इन सेवाओं के उपयोग के लिए प्रेरित किया। कोतवाली खलीलाबाद थाना क्षेत्र के मार्डन पब्लिक स्कूल खलीलाबाद, दुधारा थाना क्षेत्र के लोहरौली, आलमपुर व खटियांवा, महिला थाना ने गोला बाजार, धनघटा थाना के ग्राम बंड़ा चौराहा, रुपिन व सुरैला महुली थाना के कस्बा महुली, मेंहदावल थाना के मोहल्ला ब्रह्मचारी व ठाकुर द्वारा, बखिरा थाना के साबिर नगर ढोढ़या, बेलहरकला थाना क्षेत्र के परासी गनवरिया और धर्मसिंहवा थाना क्षेत्र के मेंहदूपार, आलमपुर व सिकरी गांव में महिलाओं, बालिकाओं व स्कूली छात्राओं को सुरक्षा से संबंधित पंफलेट देकर जागरूक किया गया। इस कार्यक्रम में महिला बीट अधिकारियों एवं मिशन शक्ति टीमों ने ग्रामीण क्षेत्रों में चौपाल शैली में संवाद सत्र कर महिलाओं को विभिन्न सरकारी योजनाओं, आत्मरक्षा के उपायों और हेल्पलाइन नंबर की जानकारी दी। साथ ही महिलाओं से कहा कि वह निडर होकर अपनी बात रखें और अन्याय के खिलाफ आवाज उठाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed