फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Woman's purse containing Rs 20,000 snatched away

Sant Kabir Nagar News: महिला का 20,000 रुपये रखा पर्स ले उड़ा उचक्का

Fri, 29 Sep 2023 11:21 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Fri, 29 Sep 2023 11:21 PM IST
विज्ञापन
Woman's purse containing Rs 20,000 snatched away
संतकबीरनगर। कोतवाली क्षेत्र के बयारा में सहज जन सेवा केंद्र पर शुक्रवार की शाम को पैसा निकालने गई महिला का 20,000 रुपये सहित पर्स लेकर उचक्का भाग गया। महिला ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस उचक्के की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कोतवाल रविंद्र सिंह ने बताया कि बयारा गांव निवासी राधिका पत्नी गंगाराम शुक्रवार को गांव पर संचालित सहज जन सेवा केंद्र पर पैसा निकालने गई थी। वह सहज जन सेवा केंद्र से 20,000 रुपये निकाली और पर्स में रखी। पर्स में 300 रुपये, आधार कार्ड, एटीएम कार्ड रखी थी। उसी दौरान लाल रंग के गमछे से मुंह बांधे मौजूद युवक उनका रुपये पर्स लेकर भाग गया। उस उचक्के ने फोन से सीएचसी संचालक के मालिक से 50,000 रुपये निकालने की बात की थी। उसने बताया कि आधार कार्ड से 20,000 से अधिक रकम नहीं निकलती है। उचक्के ने भाभी कह कर उसका भी मोबाइल नंबर मांगा था। फुटेज में उचक्का दिखाई दे रहा है। कोतवाल ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ छिनैती का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed