{"_id":"65ee06f19acbf87682076414","slug":"woman-who-went-on-court-date-goes-missing-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-111055-2024-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: कोर्ट में तारीख पर गई महिला रास्ते से लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: कोर्ट में तारीख पर गई महिला रास्ते से लापता
Mon, 11 Mar 2024 12:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Mon, 11 Mar 2024 12:46 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा। बस्ती कोर्ट से मुकदमे की पैरवी करके वापस लौट रही महुली क्षेत्र के सांखी गांव निवासी 70 वर्षीय महिला संदिग्ध परिस्थितियों में बीच रास्ते से लापता हो गई। पुलिस ने महिला के बहन की तहरीर पर गुमशुदगी का केस दर्ज किया है और छानबीन में जुट गई है।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक माया पांडेय पत्नी मार्कण्डेय पांडेय निवासी सीरिया भीटी थाना खजनी जनपद गोरखपुर ने पुलिस को दिए तहरीर में बताया है कि महुली क्षेत्र के सांखी गांव निवासी बहन शांति देवी पत्नी स्व. रमेश कुमार सात मार्च को बस्ती न्यायालय में तारीख की पैरवी करने गई थीं। माया देवी के मुताबिक शाम में बहन शांति देवी से फोन पर बात हुई थी। बातचीत में बहन ने बताया कि चार पहिया वाहन पर बैठकर वह घर लौट रही थीं। लेकिन देर शाम तक जब नहीं लौटीं तो फोन पर संपर्क करने पर फोन बंद बताने लगा। महुली पुलिस ने शांति देवी की तलाश शुरू दी है।