फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Woman's death from being hit by a private bus

निजी बस की चपेट में आने से महिला की मौत

Fri, 12 Feb 2016 11:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ संतकबीरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ संतकबीरनगर Updated Fri, 12 Feb 2016 11:59 PM IST
विज्ञापन
  नंदौर और बखिरा प्रतिनिधि के अनुसार दुर्गजोत गांव की रहने वाली 60 वर्षीय हाजरा खातून पत्नी नसीबुल्लाह के परिवार में किसी सदस्य की तबियत खराब थी।
विज्ञापन

  जिसके लिए वह दवा खरीदने पैदल नंदौर बाजार गई थी। दवा खरीद कर घर वापस जा रही थी। नंदौर चौराहे पर ही पीछे से हाजरा खातून को एक प्राइवेट बस ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन

  बस का पहिया महिला के पेट पर चढ़ गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना से नाराज लोगों ने शोर मचाया जरूर, लेकिन तब तक एसएसआई बसंत लाल मौके पर फोर्स के साथ पहुंच गए और स्थिति को संभाल लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 एसएसआई ने बताया कि शव को कब्जे में ले लिया गया। मृतका के बेटे की तरफ से बस चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
 दुर्घटना करने वाली बस भी पुलिस के कब्जे में है। जल्द ही चालक के बारे में जानकारी जुटा कर उसे पकड़ लिया जाएगा। इधर महिला की मौत से परिजन गमगीन हो गए।
 नाते- रिश्तेदार भी थाने पर पहुंच गए। हर किसी ने बस चालक की लापरवाही की वजह से महिला की मौत होने का जिक्र किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed