{"_id":"1b9106ca6bead07a88c89ca81de7e9bc","slug":"woman-s-death-from-being-hit-by-a-private-bus-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निजी बस की चपेट में आने से महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निजी बस की चपेट में आने से महिला की मौत
अमर उजाला ब्यूरो/ संतकबीरनगर
Updated Fri, 12 Feb 2016 11:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नंदौर और बखिरा प्रतिनिधि के अनुसार दुर्गजोत गांव की रहने वाली 60 वर्षीय हाजरा खातून पत्नी नसीबुल्लाह के परिवार में किसी सदस्य की तबियत खराब थी।
जिसके लिए वह दवा खरीदने पैदल नंदौर बाजार गई थी। दवा खरीद कर घर वापस जा रही थी। नंदौर चौराहे पर ही पीछे से हाजरा खातून को एक प्राइवेट बस ने टक्कर मार दी।
बस का पहिया महिला के पेट पर चढ़ गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना से नाराज लोगों ने शोर मचाया जरूर, लेकिन तब तक एसएसआई बसंत लाल मौके पर फोर्स के साथ पहुंच गए और स्थिति को संभाल लिया।
विज्ञापन
एसएसआई ने बताया कि शव को कब्जे में ले लिया गया। मृतका के बेटे की तरफ से बस चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
दुर्घटना करने वाली बस भी पुलिस के कब्जे में है। जल्द ही चालक के बारे में जानकारी जुटा कर उसे पकड़ लिया जाएगा। इधर महिला की मौत से परिजन गमगीन हो गए।
नाते- रिश्तेदार भी थाने पर पहुंच गए। हर किसी ने बस चालक की लापरवाही की वजह से महिला की मौत होने का जिक्र किया।