{"_id":"68110e43a5b947de86088b6f","slug":"woman-molested-at-knife-point-in-moving-bus-khalilabad-news-c-209-1-kld1004-131914-2025-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: चलती बस में चाकू दिखाकर महिला से छेड़खानी, पुलिस ने रुकवाई बस, परिवार को उतारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: चलती बस में चाकू दिखाकर महिला से छेड़खानी, पुलिस ने रुकवाई बस, परिवार को उतारा
Tue, 29 Apr 2025 11:07 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Tue, 29 Apr 2025 11:07 PM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर। जयपुर से आ रही एक डीलक्स बस में चाकू दिखाकर महिला के साथ छेड़खानी का प्रयास किया गया। महिला ने जब पुलिस को फोन किया तब पुलिस ने कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के नेदुला में बस को रुकवाई तथा परिवार को उतारा। परिवार के लोग खाटू श्याम का दर्शन करके लौट रहे थे। इस मामले में बस चालक व एक अज्ञात युवक पर केस दर्ज कर लिया गया है।
कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के एक गांव की निवासी महिला खाटू श्याम के दर्शन के लिए राजस्थान गई थीं। जयपुर से वह सांवरिया ट्रैवेल्स की बस के जरिए वापस लौट रही थीं। आरोप है कि 27 अप्रैल की रात में लगभग 12 बजे के करीब बस ड्राइवर के दो सहयोगियों ने पहले महिला के साथ छींटाकशी की तथा बाद में उसके साथ छेड़खानी करने लगे। बस में उनके पति, बच्चे, चार बहने व मां मौजूद थे। जब महिला ने शोर किया तो पति मुझे बचाने आए। इसके बाद उन्होंने चाकू निकाल लिया और मेरे पति के साथ ही मुझे भी चाकू से मारने की कोशिश करने लगे। जब हमलोग रास्ते में उतरने लगे तो उन लोगों ने उतरने नहीं दिया। रास्ते में छेड़खानी की। इसके बाद मैंने 28 अप्रैल की देर शाम संतकबीरनगर की सीमा में आकर पुलिस को फोन किया। पुलिस सहायता मौके पर पहुंची तथा नेदुला में बस रुकवाकर मुझे और परिवार के लोगों को उतार लिया। इस मामले में पुलिस ने बस चालक तथा एक अज्ञात पर जबरन छेड़खानी का केस दर्ज कर लिया है तथा आवश्यक कार्रवाई कर रही है।