फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Woman killed, body found in field

युवती की हत्या, शव खेत में मिला

Thu, 27 Oct 2016 12:04 AM IST
Sant Kabir Nagar
Sant Kabir Nagar Updated Thu, 27 Oct 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
Woman killed, body found in field
crime
महुली क्षेत्र के खरवनिया कला गांव के सीवान में बुधवार को एक युवती का अर्द्धनग्न शव मिला। शव की स्थिति देखकर दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई जा रही है। वहीं पुलिस शव को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन


गोरखपुर जिले के गोला थाना क्षेत्र के एक गांव का शख्स महुली के खरवनिया कला में ईंट भट्ठे पर रहता है। साथ ही भूमि बंटाई लेकर सब्जी बोने का काम भी करता है। बुधवार को उसकी 19 वर्षीय बेटी का अर्द्धनग्न शव गांव के सीवान के एक खेत में मिला।जानकारी पर पुलिस के साथ काफी भीड़ जुट गई। युवती के गले पर कसे जाने के निशान थे। मौके पर जुटी भीड़ शव की स्थिति देखकर दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जता रही थी।
विज्ञापन


पीड़ित पिता ने बताया कि उसकी बड़ी पुत्री मंगलवार रात से ही गायब थी। सुबह अरहर के खेत में उसका शव मिला। पिता ने बेटी की हत्या किए जाने की रट तो लगाई, लेकिन हत्या किसने और क्यों की, यह उसे पता नहीं था।  घटना की सूचना पर एएसपी अशोक वर्मा, सीओ वीरेंद्र श्रीवास्तव, प्रभारी एसओ प्रदीप सिंह मौके पर पहुंच गए। एएसपी ने बताया कि गले पर कसे जाने के निशान है। प्रथम दृष्टया हत्या का मामला प्रतीत हो रहा है। घटना से पूर्व रेप की आशंका पुलिस को भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पोस्टमार्टम रिपोर्ट में स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। पीड़ित पिता की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। देर शाम एसपी विक्रमादित्य सचान भी पीड़ित के घर पहुंचे और मामले की जानकारी जुटाई। एसपी ने कहा कि जल्द ही पुलिस मामले का खुलासा कर देगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed