फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Woman injured in collision with unknown vehicle, referred

Sant Kabir Nagar News: अज्ञात वाहन की टक्कर से महिला घायल, रेफर

Tue, 02 Dec 2025 12:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Tue, 02 Dec 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
Woman injured in collision with unknown vehicle, referred
धनघटा। महुली थाना क्षेत्र के घोरहट गांव के निकट सोमवार दोपहर करीब तीन बजे अज्ञात चार पहिया वाहन की टक्कर से पचास वर्षीय महिला घायल हो गई। उन्हें सीएचसी नाथनगर ले जाया गया। हालत नाजुक होने पर चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन

महुली थाना क्षेत्र के हरपुर गांव की कतवारी देवी (50) पत्नी अनंत राम सुबह किसी काम से पीएनबी सिक्टहा गई थीं। वह पैदल ही घर लौट रही थीं। घोरहट गांव के निकट महुली-बस्ती मार्ग पर अज्ञात चार पहिया वाहन ने कतवारी देवी को टक्कर मारते हुए भाग निकला। आनन-फानन में उन्हें सीएचसी नाथनगर से जिला अस्पताल ले जाया गया है।
विज्ञापन


दो बाइक की टक्कर में एक व्यक्ति घायल
संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद थाना क्षेत्र के गंगा देवरिया गांव के पास दो बाइक की टक्कर हो गई। हादसे में एक व्यक्ति को काफी चोटें आईं। दुर्घटना के बाद आसपास के लोगाें की भीड़ जुट गई। सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने घायल को एंबुलेंस की सहायता से जिला अस्पताल भिजवाया। उनका इलाज चल रहा है। घायल की पहचान शाह मोहम्मद निवासी धौरहरा थाना कोतवाली खलीलाबाद के रूप में हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed