{"_id":"64dd288e86d8cf1f600e5718","slug":"woman-hanged-herself-from-the-noose-in-the-room-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1038-1647-2023-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: कमरे में फंदे से लटक कर महिला ने दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: कमरे में फंदे से लटक कर महिला ने दी जान
Thu, 17 Aug 2023 01:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Thu, 17 Aug 2023 01:20 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
-क्षेत्र के भटवा गांव की निवासी है महिला
- आत्महत्या की वजह नहीं बता पाए परिजन
मेंहदावल। क्षेत्र के भटवा गांव निवासी महिला की बुधवार को संदिग्ध हाल में मौत हो गई। परिजन जहां महिला के आत्मघाती कदम उठाने की बात बता रहे हैं, वहीं आत्महत्या की वजह नहीं बता पाए। जबकि महिला की मौत की वजह को लेकर तरह-तरह की चर्चा है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
मेंहदावल क्षेत्र के भटवा की रहने वाली पूनम (27) पत्नी बालकिशन की बुधवार को संदिग्ध हाल में मौत हो गई। परिजनों के मुताबिक महिला ने अज्ञात कारणों से कमरे में फंदे में लटकर जान दे दी। परिजन आत्महत्या की वजह नही बता पाए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और फंदे से शव को उतारकर कब्जे में लिया। सूचना पर मायके पक्ष के लोग पहुंच गए हैं। गांव में महिला की मौत की वजह को लेकर तरह-तरह की चर्चा है।
एसओ रविंद्र सिंह ने बताया कि शव काे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। जांच में प्रथमदृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह स्पष्ट होगी, उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।