फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Woman files case of culpable homicide against brother-in-law and nephew

Sant Kabir Nagar News: महिला ने जेठ और भतीजे पर दर्ज कराया गैर इरादतन हत्या का केस

Sat, 18 Nov 2023 01:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sat, 18 Nov 2023 01:11 AM IST
विज्ञापन
Woman files case of culpable homicide against brother-in-law and nephew
धनघटा। महुली क्षेत्र के रैनिया गांव में बृहस्पतिवार शाम में एक युवक संदिग्ध परिस्थियों में गंभीर रूप से घायल हो गया था। परिजन सीएचसी नाथनगर लेकर पहुंचे। चिकित्सकों ने युवक को मृतक घोषित कर दिया था। परिजन तो पहले छत से गिरने के बाद घायल होने की वजह बता रहे थे। लेकिन, शुक्रवार को मृतक की पत्नी ने जेठ और भतीजे पर उसके पति की हत्या करने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर दो लोगों पर गैर इरातदन हत्या का केस दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।
विज्ञापन


ग्राम पंचायत अछती के राजस्व गांव रैनिया निवासी अमरनाथ (36) बृहस्पतिवार की शाम को संदिग्ध परिस्थितियों में गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन सीएचसी नाथनगर लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने अमर नाथ को मृत बता दिया। परिजन पुलिस और अन्य लोगों से छत से गिरने से अमरनाथ की मौत की बात कह रहे थे। लेकिन, शुक्रवार को इस मामले में एक नया मोड़ खड़ा हो गया। मृतक की पत्नी सरोजा देवी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बृहस्पतिवार की शाम उसका पति जब घर पहुंचा। इसी दौरान घर में ही रास्ते पर भतीजा देवेंद्र तख्त लगाकर खाना खा रहा था। अमरनाथ ने एतराज किया तो उक्त लोग भड़क गए। भतीजे देवेंद्र पुत्र प्रेमनाथ व जेठ प्रेमनाथ पुत्र सहदेव गाली गलौज करते हुए अमरनाथ के ऊपर प्राणघातक हमला कर दिया। सिर में चोट लगने से उसके पति की मौत हो गई। मृतक की पत्नी सरोज देवी की तहरीर पर पुलिस ने मृतक के भाई प्रेम नाथ और भतीजा देवेंद्र के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। इस संबंध में थानाध्यक्ष अनिल सिंह ने बताया कि रैनिया गांव निवासी मृतक की पत्नी सरोज देवी की तहरीर पर मृतक के भाई प्रेमनाथ और भतीजे देवेन्द्र के खिलाफ केस पंजीकृत किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed