फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Woman dies due to lightning and showers accompanied by thunder

Sant Kabir Nagar News: चमक-गरज के साथ पड़ीं फुहारें बिजली गिरने से महिला की मौत

Sat, 14 Jun 2025 12:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sat, 14 Jun 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
Woman dies due to lightning and showers accompanied by thunder
 तैरु​न्निशा की फाइल फोटो
संतकबीरनगर/महुली/बिसौवा। जनपद के कई हिस्सों में जहां बारिश हुई, बादलों की गरज के साथ छींटे पड़े, वहीं जनपद के आधे हिस्से में बादल छाए रहे। पूरे जनपद में कहीं कहीं हल्की बूंदाबांदी भी हुई।
विज्ञापन

जिले के दक्षिणांचल में बारिश हुई। जिसके चलते मौसम सुहाना हुआ। वहीं धनघटा थाना क्षेत्र के चौराकला गांव में बिजली गिरनेे से खेत में काम कर रही महिला की मौत हो गई है।
विज्ञापन

महुली क्षेत्र में दिन में दो बजे के करीब अचानक बादल छा गए। बादलों की गरज के साथ ही क्षेत्र के धनघटा तहसील क्षेत्र, पौली विकास क्षेत्र व महुली तथा अन्य कस्बों में तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। स्थिति यह रही कि पूरे क्षेत्र में एकाएक बिजली की चमक के साथ काफी तेजी से बारिश की बूंदें गिरी। लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार को अधिकतम 39 तापमान और न्यूनतम 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मेंहदावल क्षेत्र के विभिन्न कस्बों में भी बादल छाए रहे, लेकिन बारिश नहीं हुई। दोपहर के बाद बखिरा, सांथा, नन्दौर, बिसौंवा, धर्मसिंहवा, लोहरौली, सेमरियांवा, बेलहर क्षेत्र में बारिश के आसार बनते दिखाई दिए। लोगों को राहत की उम्मीद दिखी थी, लेकिन बारिश नहीं हुई। फिलहाल बादल छाए रहने से गर्मी से राहत मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed