{"_id":"6a8f48a82ff9e6361c0ece50","slug":"woman-dies-after-suffering-electric-shock-while-plugging-in-an-inverter-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-156176-2026-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: इनवर्टर का प्लग लगाते समय करंट की चपेट में आई महिला, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: इनवर्टर का प्लग लगाते समय करंट की चपेट में आई महिला, मौत
विज्ञापन
महुली। घर में इनवर्टर का प्लग लगाते समय बुधवार की दोपहर एक महिला करंट की चपेट में आ गई। परिजनों ने उसे बचाने का काफी प्रयास किया लेकिन करंट का प्रवाह अधिक होने के कारण वह चिपक गई। आसपास के लोगों के पहुंचने तक महिला की मौत हो चुकी थी। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया।
महुली निवासी एहतसमुल की पत्नी आयशा तहरीम 32 वर्ष बुधवार को दोपहर करीब डेढ़ बजे घर में इनवर्टर का प्लग लगा रही थीं। उसी दौरान इनवर्टर के तार में प्रवाहित करंट की चपेट में आ गईं। करंट लगते ही वह तार से चिपक गईं और छटपटाने लगीं। महिला को करंट की चपेट में आया देखकर घर के लोगों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया। परिजनों ने डंडे की मदद से तार से अलग करने की कोशिश की, लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली। इस दौरान मृतका का बेटा आमाद घर के बाहर पहुंचा और शोर मचाकर आसपास के लोगों को घटना की जानकारी दी।
शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और महिला को बचाने के लिए घर के अंदर पहुंचे। हालांकि, तब तक आयशा तहरीम की मौत हो चुकी थी। हादसे की जानकारी मिलते ही घर पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।