{"_id":"6aa835322ecefc87e0053120","slug":"police-alert-on-security-arrangements-in-home-guard-recruitment-exam-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-157275-2026-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: होमगार्ड भर्ती परीक्षा में सुरक्षा व्यवस्था पर पुलिस सतर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: होमगार्ड भर्ती परीक्षा में सुरक्षा व्यवस्था पर पुलिस सतर्क
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। रिजर्व पुलिस लाइंस ग्राउंड में प्रस्तावित उत्तर प्रदेश होमगार्ड शारीरिक दक्षता परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी और सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था की तैयारियां तेज कर दी हैं।
सोमवार को पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने परीक्षा ड्यूटी में लगाए गए पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को ब्रीफिंग कर आवश्यक निर्देश दिए। एसपी ने कहा कि परीक्षा स्थल पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं। अभ्यर्थियों की चेकिंग और फ्रिस्किंग निर्धारित मानकों के अनुसार की जाए।
परीक्षा की पूरी प्रक्रिया में अनुशासन और पारदर्शिता बनाए रखने पर विशेष जोर दिया गया। ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को अभ्यर्थियों के साथ शालीन व्यवहार करने के साथ ही यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के निर्देश दिए गए। एसपी ने शारीरिक दक्षता परीक्षा में दौड़ के लिए निर्धारित ग्राउंड का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
इस दौरान मिली कमियों को दूर कराने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। उन्होंने परीक्षा के दौरान सुरक्षा और व्यवस्थाओं में किसी तरह की लापरवाही न बरतने को कहा। इस दौरान क्षेत्राधिकारी सर्वदवन सिंह, प्रियम राजशेखर पांडेय, जय प्रकाश दूबे आदि मौजूद रहे।