फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Woman dies after getting caught in oil expeller machine.

Sant Kabir Nagar News: तेल कोल्हू मशीन की चपेट में आई महिला की मौत

Mon, 14 Sep 2026 12:31 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 14 Sep 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
Woman dies after getting caught in oil expeller machine.
संतकबीरनगर। खलीलाबाद कोतवाली क्षेत्र के भांटपार गांव में शनिवार देर रात तेल कोल्हू मशीन की चपेट में आने से एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। जिला अस्पताल से बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर किए जाने के बाद वहां ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बताया गया कि शनिवार रात करीब 11 बजे महिला भांटपार गांव में लगी तेल कोल्हू मशीन पर सरसों से तेल निकलवाने गई थी। इसी दौरान वह मशीन के पट्टे की चपेट में आ गई। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गई। आसपास मौजूद लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी और घायल महिला को जिला अस्पताल संतकबीरनगर पहुंचाया।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए महिला को बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। परिजन उसे लेकर गोरखपुर के लिए रवाना हुए लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की सूचना पर डायल 112 की टीम के साथ कांटे चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटना के संबंध में जानकारी जुटाई और आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू की।
कोतवाल जयप्रकाश दूबे ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। इसके बाद शव परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया गया। घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed