{"_id":"66c0fb02902339ce7e0edde4","slug":"woman-dies-after-being-hit-by-train-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-119327-2024-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: ट्रेन की चपेट में आने से महिला की गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: ट्रेन की चपेट में आने से महिला की गई जान
Sun, 18 Aug 2024 01:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sun, 18 Aug 2024 01:03 AM IST
विज्ञापन
- मुखलिसपुर रेलवे ओवरब्रिज के नीचे गंभीर अवस्था में मिली
- जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। शहर के मुखलिसपुर रेलवे ओवरब्रिज के नीचे शनिवार को ट्रेन की चपेट में आने से महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। आसपास के लोगों की मदद से इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने मृत घोषित करते हुए घटना की जानकारी कोतवाली पुलिस को दी। पुलिस ने मायके और ससुराल वालों की आपसी सहमति के बाद शव का पंचनामा करके परिजनों को सौंप दिया।
मृतका की पहचान मीना चौधरी (30) पत्नी अभिषेक निवासी बस्ती खास जनपद बस्ती के रूप में हुआ। पुलिस के मुताबिक मीना मायके आई हुई थी। वहां से घर जाने के बाद छोटी बहन से कुछ अनबन हो गई, जिसके बाद छोटी बहन घर से नाराज होकर खलीलाबाद चली आई। पीछे से वह भी बहन को तलाशते खलीलाबाद आ गई। मुखलिसपुर रेलवे ओवर ब्रिज के नीचे रेलवे लाइन पार करते समय दोपहर दो बजे के करीब वह ट्रेन के चपेट में आ गई।