फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Woman dies after being hit by bike

Sant Kabir Nagar News: घर से टहलने निकली थी महिला, बाइक की चपेट में आने से हो गई मौत

Tue, 25 Jul 2023 04:07 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Tue, 25 Jul 2023 04:07 PM IST
विज्ञापन
Woman dies after being hit by bike
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

संतकबीरनगर  जिले में मेंहदावल क्षेत्र के अछियां गांव के पास बाइक की चपेट में आने से घायल महिला की मौत हो गई। बाइक सवार मौके पर बाइक छोड़ कर भाग गया था। पुलिस ने बाइक को कब्जे में लेकर जांच शुरु कर दी। इधर महिला की मौत की सूचना पर पीड़ित के घर कोहराम मच गया।

विज्ञापन


रविवार की सुबह छह बजे निर्मला देवी (58) पत्नी हरीशचंद्र मिश्र निवासी जमुअट अपने घर से रोज की तरह बीएमसीटी मार्ग पर घूमने के लिए पैदल निकली थी। अभी वह अछियां के पास ही पहुंची थी । उसी दौरान अज्ञात बाइक सवार ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में महिला घायल हो गई। घटना के बाद आस-पास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। लेकिन तब तक बाइक सवार मौके पर बाइक छोड़ कर भाग गया।
विज्ञापन


लोगों ने घायल महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मेंहदावल पहुंचाया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल से घायल महिला गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर हो गई। रविवार की देर रात उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला की मौत की खबर पर घर पर कोराम मच गया। सूचना पर पुलिस ने बाइक को कब्जे में ले लिया। एसओ रविंद्र सिंह ने बताया कि पीड़ित परिजनों की तरफ से तहरीर मिलने पर बाइक चालक के खिलाफ केस दर्ज किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed