फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   woman died son and daughter in law injured

हादसे में मां की मौत, बेटा-बहू घायल

Sat, 11 Jun 2022 11:00 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jun 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
woman died son and daughter in law injured
हादसे में मां की मौत, बेटा-बहू घायल
विज्ञापन

मेंहदावल से एक ही बाइक से मां-बेटे-बहू और पोता लौट रहे थे
हादसे में छिटक कर बालू के ढेर पर गिरने से सुरक्षित बचा मासूम पोता
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। खलीलाबाद-मेंहदावल मार्ग पर बालूशासन के पास शुक्रवार शाम को टेंपो की चपेट में आने से बाइक पर पीछे बैठी मां की जहां मौत हो गई, वहीं बेटा-बहू घायल हो गए। जबकि गोद से छिटक कर बालू के ढेर पर गिरा मासूम पोता बाल-बाल बच गया। सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शनिवार को पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया।
कोतवाली क्षेत्र के पखुआपार की रहने वाली 45 वर्षीय गीता देवी पत्नी राकेश गौड़ अपने छोटे बेटे 19 वर्षीय विपिन और बड़ी बहू 28 वर्षीय रीमा पत्नी नीतेश व दो साल के पोते गुडलक के साथ बाइक से मेंहदावल गईं थीं। बाइक छोटे बेटे विपिन चला रहे थे। जबकि सास-बहू व पोता पीछे बैठे हुए थे। उनके रिश्तेदार की बेटे की शादी के लिए लड़की दिखाई की रस्म थी। कार्यक्रम संपन्न होने के बाद लोग एक ही बाइक से घर लौट रहे थे। खलीलाबाद-मेंहदावल मार्ग पर बालूशासन के पास लोग पहुंचे ही थे। उसी दौरान टेंपो ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में बहू की गोद में बैठा मासूम गुडलक छिटक कर सड़क के किनारे बालू के ढेर पर जाकर गिरा और बच गया। जबकि बाइक चला रहे बेटे विपिन, मां गीता देवी और बहू रीमा घायल हो गईं। घटना के बाद जुटे आसपास के लोगों ने तीनों घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजवाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल गीता देवी को डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। परिजन उन्हें गोरखपुर ले जाने की तैयारी कर ही रहे थे कि गीता देवी की मौत हो गई। जबकि घायल छोटे बेटे और बड़ी बहू का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। चौकी इंचार्ज बघौली जितेंद्र सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। पीड़ित परिजनों की तहरीर पर टेंपो चालक के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

पत्नी की मौत की खबर पर मुंबई से फ्लाइट से पहुंचे पति
पखुआपार के निवासी राकेश गौड़ मुंबई में मेहनत मजदूरी करके परिवार का खर्च चलाते हैं। उनके दो बेटे नीतेश, विपिन के अलावा दो बेटियां हैं। सिर्फ बड़े बेटे नीतेश की शादी हो पाई है। हादसे में पत्नी और बेटे-बहू के घायल होने की सूचना उन्हें परिजनों ने दी। बाद में पत्नी की मौत की खबर दे दी। इसकी वजह से राकेश गौड़ मुंबई से फ्लाइट से गोरखपुर आए और फिर पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। पत्नी के शव को देखकर वह फफक पड़े। घायल बेटे और बहू के बेहतर उपचार के लिए डॉक्टरों से मनुहार की। पोस्टमार्टम हाउस आए रिश्तेदार और गांव के लोगों ने बताया कि राकेश गौड़ की पत्नी की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। राकेश मुंबई रहते थे और पत्नी गीता घर की जिम्मेदारी संभाल रही थीं। लोग घटना से गमगीन थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed