{"_id":"60ae8ade8ebc3e136b5881b9","slug":"woman-died-10-positive-khalilabad-news-gkp395895780","type":"story","status":"publish","title_hn":"संक्रमित महिला की मौत, 10 पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संक्रमित महिला की मौत, 10 पॉजिटिव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संक्रमित महिला की मौत, 10 पॉजिटिव
जिले में अब तक 7977 लोग मिल चुके हैं पॉजिटिव
76 संक्रमितों की हो चुकी है मौत
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। बुधवार को आई रिपोर्ट में कोरोना पॉजिटिव एक महिला की मौत हो गई। इसके अलावा 10 लोग पॉजिटिव मिले हैं। जिले में एक्टिव केस घटकर 385 हो गया है। स्वास्थ्य महकमा लगातार लोगों की कोरोना जांच करवा रहा है।
अपर सीएमओ डॉ. मोहन झा ने बताया कि खलीलाबाद शहर की रहने वाली 55 वर्षीय महिला कोविड पॉजिटिव थी और उनका इलाज एमसीएच विंग में चल रहा था। मंगलवार की देर शाम उनका निधन हो गया। इसके अलावा 10 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इनमें खलीलाबाद क्षेत्र में दो, नाथनगर क्षेत्र में एक, मेंहदावल क्षेत्र में चार, पौली क्षेत्र में एक, सेमरियावां क्षेत्र में एक व अन्य जिले के एक लोग शामिल हैं। मरीजों की संख्या मिलने पर उनके घर को कंटेनमेंट जोन बना दिया गया है। उन्होंने बताया कि अब तक जिले में 7977 लोग पॉजिटिव मिल चुके हैं जबकि 76 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। अब तक 7516 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। इसमें 263 लोग होम आइसोलेशन में इलाज करा रहे हैं। 1661 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। 1314 लोगों की रिपोर्ट आनी बाकी है। बुधवार को 123 लोग स्वस्थ हुए हैं। उन्होंने कहा कि जो लोग कोरोना पॉजिटिव मिल रहे हैं अगर वे पहले से किसी बीमारी से पीड़ित हैं तो उन्हें एमसीएच विंग के एलटू अस्पताल में भर्ती करा दिया जा रहा है। जिन्हें कोई बीमारी नहीं है, उन्हें कोरोना किट देकर होम आइसोलेशन में भेज दिया जा रहा है।