फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Woman creates ruckus at unveiling of Buddha statue, attempts self-immolation

Sant Kabir Nagar News: बुद्ध प्रतिमा के अनावरण में महिला का हंगामा, आत्मदाह की कोशिश

Sun, 08 Sep 2024 11:18 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sun, 08 Sep 2024 11:18 PM IST
विज्ञापन
Woman creates ruckus at unveiling of Buddha statue, attempts self-immolation
- खलीलाबाद क्षेत्र के उमिला गांव का मामला
विज्ञापन

- अनावरण वाली जमीन का कुछ हिस्सा जाने का लगाया आरोप
- पुलिस कर्मियाें ने ज्वलनशील पदार्थ को कब्जे में लिया

संवाद न्यूज एजेंसी
कांटे/संतकबीरनगर। कोतवाली क्षेत्र के उमिला गांव में रविवार को बुद्ध प्रतिमा का अनावरण था। जिस जमीन पर अनावरण होना था उस भूमि में कुछ हिस्सा अपना बताते हुए गांव की महिला हंगामा करने लगी। महिला गैलन में ज्वलनशील पदार्थ लेकर पहुंची थी। पुलिस कर्मियों ने उसके हाथ से गैलन छीन लिया। इसके बाद एसडीएम, सीओ समेत अन्य अधिकारी पहुंच गए। महिला को किसी तरह से समझाया। सोमवार को पैमाइश कराने के आश्वासन पर महिला मानी और वहां से लौटी।
उमिला गांव में आंबेडकर की प्रतिमा स्थापित है। प्रतिमा के चारों तरफ बाउंड्रीवाल भी हो चुका है। रविवार को उसी जमीन में बुद्ध की प्रतिमा का अनावरण था। तैयारी चल रही थी, उसी दौरान सुबह 11 बजे के करीब गांव की राधिका देवी पत्नी स्व. धर्मराज माैके पर पहुंची और हंगामा करने लगी। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। राधिका का आरोप था कि आंबेडकर प्रतिमा की जमीन में उसके जमीन का कुछ हिस्सा चला गया है। जिसकी पैमाइश के लिए छह माह से तहसील से कलक्ट्रेट और मुख्यमंत्री से फरियाद कर चुकी हैं लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। अधिकारी सिर्फ आश्वासन दे रहे हैं।
विज्ञापन


इसके बाद राधिका की बेटी गैलन में ज्वलनशील पदार्थ और माचिस लेकर मौके पर पहुंच गई और अपनी मां राधिका देवी को देने लगी। मौके पर तैनात महिला पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया और ज्वलनशील पदार्थ कब्जे में ले लिया। एसडीएम सदर शैलेश दुबे, सीओ अजीत चौहान, कोतवाल सतीश कुमार सिंह, महिला एसओ सरोश शर्मा ने समझाया-बुझाया तब जाकर महिला मानी। इस दौरान ग्राणीणों की भीड़ लगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


उमिला गांव में एक जमीन पर बुद्ध की प्रतिमा का अनावरण होना था। गांव की राधिका देवी जमीन का कुछ हिस्सा कम होने को लेकर हंगामा कर रही थी। सोमवार को जमीन की पैमाइश होगी। उसके बाद बुद्ध की प्रतिमा का अनावरण कराया जाएगा। ग्रामीणों की भी सहमति मिल चुकी है।
-शैलेश दूबे, एसडीएम सदर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed