{"_id":"6a19e0c14364916dec05e364","slug":"woman-consumed-poison-and-died-in-hospital-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-151325-2026-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: महिला ने खाया जहर अस्पताल में माैत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: महिला ने खाया जहर अस्पताल में माैत
Sat, 30 May 2026 12:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sat, 30 May 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
लौहरौली। दुधारा थाना क्षेत्र के भरवलिया बाबू गांव में जहरीला पदार्थ खाने से महिला की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई में जुट गई है। जानकारी के अनुसार राधिका पत्नी भरत लाल ने जहरीला पदार्थ खा लिया।
परिजन आनन फानन में उसे लेकर सीएचसी सेमरियांवा पहुंचे, जहां पर इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, राधिका की शादी 2017 में भरत लाल के साथ हुई थी। उसके तीन बच्चे हैं।
भरत लाल लोहरौली में कपड़े की दुकान पर काम करता है। बृहस्पतिवार देर शाम वह दुकान पर ही था कि घर से सूचना मिली कि पत्नी उल्टी कर रही है। आनन फानन में घर पहुंचकर पत्नी को सीएचसी सेमरियांवा ले गया, जहां पर इलाज के दौरान पत्नी ने बताया कि उसने जहरीला पदार्थ खा लिया है। इलाज के दौरान ही उसकी मौत गई।
विज्ञापन
सीएचसी सेमरियांवा से मिले मेमो के आधार पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसओ दुधारा अमित कुशवाहा ने बताया कि अभी तक दुधारा थाने पर कोई तहरीर नहीं मिली है। घटना की जानकारी के बाद मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों से घटना की जानकारी ली जा रही है। जांच के दौरान जो तथ्य सामने आएंगे, उसके तहत आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद