फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Woman commits suicide by hanging herself in Dudhara

Sant Kabir Nagar News: दुधारा में महिला ने फंदा लगाकर दे दी जान

Thu, 16 Jul 2026 11:25 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jul 2026 11:25 PM IST
विज्ञापन
Woman commits suicide by hanging herself in Dudhara
लोहरौली। दुधारा थाना क्षेत्र के रुदौली गांव में बृहस्पतिवार शाम पारिवारिक विवाद के चलते एक विवाहिता ने फंदे से लटककर जान दे दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, शाम करीब 4:30 बजे सूचना मिली कि रुदौली गांव निवासी अनीता (35) पत्नी अजय कुमार ने घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। सूचना मिलते ही दुधारा पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

प्रारंभिक जांच में पता चला कि अनीता की शादी वर्ष 2012 में अजय कुमार के साथ हुई थी। दंपती के तीन बच्चे हैं। दोनों पति-पत्नी अपने माता-पिता से अलग रहकर जीवन यापन कर रहे थे। अजय कुमार वर्तमान में रोजी-रोटी के सिलसिले में मुंबई में रहकर नौकरी करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस की शुरुआती जांच में पारिवारिक विवाद आत्महत्या का कारण माना जा रहा है। घटना के समय महिला घर पर अकेली थी। सूचना मिलने के बाद परिजन और ग्रामीण मौके पर जुट गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसओ अमित कुशवाहा का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed