फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Woman climbs tower after molestation FIR is not registered.

Sant Kabir Nagar News: छेड़खानी की प्राथमिकी दर्ज न होने पर महिला टाॅवर पर चढ़ी

Sun, 21 Jun 2026 02:41 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jun 2026 02:41 AM IST
विज्ञापन
Woman climbs tower after molestation FIR is not registered.
धनघटा क्षेत्र के एक गांव का मामला, पुलिस ने दो घंटे बाद उतारा, आरोपी पर प्राथमिकी दर्ज की
विज्ञापन

धनघटा। क्षेत्र के एक गांव की 28 वर्षीय महिला से बगल के गांव के एक युवक ने छेड़खानी की। महिला के विरोध करने के बाद भी वह नहीं माना और उसे मारपीट कर घायल कर दिया। महिला युवक के खिलाफ कार्रवाई के लिए तीन दिन थाने का चक्कर लगाती रही, लेकिन पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज नहीं की। पुलिस की कार्रवाई से क्षुब्ध महिला शनिवार को मोबाइल टाॅवर पर चढ़ गई और जान देने की धमकी देने लगी। मौके पर पहुंची पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करने का आश्वासन देकर उसे से नीचे उतारा। उसके बाद प्राथमिकी दर्ज की। महिला सुबह 10 बजे टॉवर पर चढ़ी थी, उसे 12 बजे उतारा गया।
एक गांव निवासी महिला का आरोप है कि बुधवार को मवेशी चराने के लिए वह गांव के किनारे स्थित बाग में गई थी। उसके साथ और चरवाहे थे, वह दूर-दूर बैठे थे, महिला अकेली थी। उसी समय सिरसी निवासी एक युवक पहुंचा और उसका मोबाइल नंबर मांगने लगा। महिला ने जब इन्कार कर दिया तो युवक उससे छेड़खानी करने लगा। महिला के विरोध करने पर उसे मारने-पीटने लगा।
विज्ञापन

इस पर महिला ने शोर मचाया तो अन्य चरवाहे पहुंच गए, लेकिन युवक भाग गया। महिला का कहना है कि आरोपी युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए कई बार थाने पर गई, लेकिन पुलिस आनाकानी करती रही। अंत में थक हार कर गांव के बगल स्थित मोबाइल टाॅवर पर चढ़ गई और वहां से कूद कर जान देने की धमकी देने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला के टॉवर पर चढ़ने की सूचना पर गांव के तमाम लोग पहुंच गए और इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस महिला को टाॅवर से नीचे उतारने की कोशिश करने लगी। करीब दो घंटे बाद महिला टाॅवर से तब उतरी जब पुलिस ने उसे प्राथमिकी दर्ज करने का पूर्ण आश्वासन दिया।
थाना प्रभारी दिलीप सिंह का कहना है कि इस मामले में सिरसी गांव निवासी प्रभाकर राय के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed