फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Woman bitten by jackal, undergoing treatment

Sant Kabir Nagar News: महिला को सियार ने काटा, चल रहा है इलाज

Fri, 26 Sep 2025 01:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Fri, 26 Sep 2025 01:58 AM IST
सार

महुली थाना क्षेत्र के झिंगुरापार गांव में सियार के हमले में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। क्षेत्र में सियार के हमले से अब तक दर्जनभर लोग जख्मी हो चुके हैं। इससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।

विज्ञापन
Woman bitten by jackal, undergoing treatment

विस्तार

धनघटा। महुली थाना क्षेत्र के झिंगुरापार गांव में एक सियार बृहस्पतिवार को एक महिला पर हमला कर दिया तथा उसको काटकर लहूलुहान कर दिया। सियार के हमले में अब तक दर्जन भर लोग घायल हो चुके हैं। इससे क्षेत्र में दहशत का माहौल देखा जा रहा है।
विज्ञापन

महुली थानाक्षेत्र के झिंगुरापार गांव के निवासी सरस्वती (50) पत्नी रामचरन शाम को खेत में चरी काटने गई हुई थीं। इसी दौरान सियार ने उनपर हमलाकर लहूलुहान कर दिया। वह खेत में गिरकर छटपटाने लगीं। गांव के कुछ लोगों ने दौड़ाया तो सियार मौके से भाग गया। वहीं उनके परिजन उनको लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नाथनगर गए। वहां पर उनका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

महुली क्षेत्र में सियार के हमले में अब तक दर्जन भर लोग घायल हो चुके हैं। विगत 20 सितंबर से ही महुली, मडहा राजा, सुखीपुर सहित अन्य गांवों में सियार हमलावर होकर लोगों को घायल कर रहा है। महुली कस्बे में 20 सितंबर को उसने 10 लोगों पर हमला कर घायल कर दिया था। मड़हा में भी दो लोगों को सियार ने दौड़ा लिया था, लेकिन वे बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed