{"_id":"6acfd1bb5798ceab690a0772","slug":"woman-beaten-with-sticks-and-rods-over-an-old-feud-suffers-arm-fracture-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-158947-2026-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: पुरानी रंजिश में महिला को लाठी-डंडे से पीटा, हाथ में फ्रैक्चर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: पुरानी रंजिश में महिला को लाठी-डंडे से पीटा, हाथ में फ्रैक्चर
विज्ञापन
संतकबीरनगर। बेलहरकला थाना क्षेत्र के अमराकोईल गांव में पुरानी रंजिश को लेकर एक महिला की पिटाई करने का मामला सामने आया है। आरोपियों ने दरवाजे पर पहुंचकर महिला को गालियां दीं और लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इस दौरान महिला के हाथ में गंभीर चोट आने से हड्डी टूट गई। जाते समय आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
गांव निवासी तजरुन्निशा ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि दो अक्तूबर की रात करीब आठ बजे गांव के इसहाक, करीम और अयूब पुरानी रंजिश को लेकर उनके दरवाजे पर पहुंचे। आरोप है कि तीनों ने गालियां देते हुए उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। लाठी-डंडे और लात-मुक्कों से किए गए इस हमले के कारण उनके हाथ में गंभीर चोट आई और हाथ की हड्डी टूट गई।
घटना के संबंध में एसओ सर्वेश कुमार ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर नामजद आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और प्रकरण की विवेचना वरिष्ठ उपनिरीक्षक वीरेंद्र कन्नौजिया को सौंपी गई है।