{"_id":"6421edf67618c051ed0d6b17","slug":"woman-beaten-with-a-stick-case-registered-khalilabad-news-c-7-1-101699-2023-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: महिला को डंडे से पीटा, मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: महिला को डंडे से पीटा, मुकदमा दर्ज
Tue, 28 Mar 2023 12:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Tue, 28 Mar 2023 12:56 AM IST
विज्ञापन
पटहेरवा। स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला को मनबढ़ युवक ने पुरानी रंजिश में पीटकर घायल कर दिया। महिला की तहरीर पर आरोपी पर घर में घुसकर तोड़फोड़, मारपीट करने, जानमाल की धमकी देने सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर पुलिस कार्रवाई में जुटी है।
पटहेरवा थाना क्षेत्र के परसौनी पांडेय पट्टी गांव की सबरुन नेसा पत्नी अदालत ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि 23 मार्च की शाम वह बकरी लेकर घर जा रही थीं। गांव का राजा उर्फ शशांक ने उसे रोक लिया। गालियां देते हुए डंडे से पीटकर घायल कर दिया। पीड़ित महिला का आरोप है कि आरोपी ने घटना के बाद दरवाजे पर आकर जान से मारने की धमकी दी और घर का सामान तोड़ दिया। इस संबंध में एसएचओ अनिल कुमार उपाध्याय ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। संवाद