फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Woman alleges threats amidst dispute over marriage arrangements.

Sant Kabir Nagar News: शादी तय कराने के विवाद में महिला ने लगाया धमकी देने का आरोप

Thu, 16 Jul 2026 11:27 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jul 2026 11:27 PM IST
विज्ञापन
Woman alleges threats amidst dispute over marriage arrangements.
संतकबीरनगर। शादी तय कराने के बाद विवाद बढ़ने पर एक महिला ने कई लोगों पर घर पहुंचकर गाली-गलौज, मारपीट का प्रयास और जबरन शादी कराने की धमकी देने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

पीड़िता की तहरीर पर पुलिस मामले में प्राथमिकी दर्जकर आवश्यक विधिक कार्रवाई में जुट गई है। धौरहरा गांव निवासी सतना देवी ने पुलिस को दी तहरीर में जानकारी दिया कि उनके बेटे अरविंद कुमार की शादी एक महिला के माध्यम से मेंहदावल क्षेत्र की युवती से तय हुई थी। सगाई की रस्म भी संपन्न हो गई थी।
विज्ञापन

बाद में बातचीत के दौरान उन्हें जानकारी मिली कि शादी तय कराने वाली महिला ने कई तथ्यों को गलत तरीके से प्रस्तुत किया था। इसके बाद उन्होंने उससे संपर्क कम कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि इसी बात से नाराज होकर महिला के भाई तिलकधारी, रामधारी, अन्य रिश्तेदार और सहयोगी 24 मई व 14 जून को उनके घर पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए उनके पति के साथ मारपीट का प्रयास किया और धमकी देकर चले गए। पीड़िता का कहना है कि आरोपित जबरन शादी कराने की धमकी भी दे रहे हैं। 13 जुलाई को आरोपित फिर कुछ लोगों के साथ उनके घर पहुंचे, गाली-गलौज की तथा मारपीट और जान से मारने की धमकी दी। इससे परिवार भयभीत है। कोतवाल जय प्रकाश दूबे का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच व आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed