{"_id":"6717ec8da157f1cb750bb030","slug":"woman-accuses-branch-manager-of-abusive-language-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-122665-2024-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: महिला ने शाखा प्रबंधक पर अभद्र भाषा का लगाया आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: महिला ने शाखा प्रबंधक पर अभद्र भाषा का लगाया आरोप
Tue, 22 Oct 2024 11:48 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Tue, 22 Oct 2024 11:48 PM IST
विज्ञापन
धनघटा। नाथनगर में मंगलवार को खाता सही कराने की बात को लेकर शाखा प्रबंधक और ग्राहक के बीच तीखी बहस हो गई। शोर शराबा सुनकर लोग जुट गए।
मामले में महिला ने एसपी को तहरीर देकर ब्रांच मैनेजर पर बदसलूकी और जातिसूचक शब्द के प्रयोग का आरोप लगाते हुए कार्रवाई करने की मांग की है।
एसपी को दिए गए तहरीर में बरौली गांव की बिंदू देवी ने बताया कि वह मंगलवार को नाथनगर पहुंची। महिला के साथ उसका बेटा दिलीप भी गया था।
आरोप है कि उसे और बेटे का दो खाता संचालित होता है। इन खातों में पेंशन विभाग द्वारा रकम भेजी जा रही है, लेकिन रूपये वापस हो जा रहा है। जब वह समस्या लेकर शाखा प्रबंधक से मिलकर खाता सही करने की बात कही तो ब्रांच मैनेजर भड़क गए।
जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गाली देकर बेटे और कुछ अन्य लोगों के साथ बदसलूकी की। महिला ने मामले की जांच करके शाखा प्रबंधक पर कार्रवाई करने की मांग की है।