फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Wolf-like animal injured teenage girl

Sant Kabir Nagar News: भेड़िए जैसे जानवर ने किशोरी को किया घायल

Tue, 17 Sep 2024 11:00 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Tue, 17 Sep 2024 11:00 PM IST
विज्ञापन
Wolf-like animal injured teenage girl
- बालूशासन गांव के बरगदवा बाग का मामला
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बघौली। क्षेत्र के बालूशासन गांव स्थित बरगदवा बाग में मंगलवार की सुबह एक किशोरी को भेड़िए जैसा दिखने वाले जानवर ने हमला कर घायल कर दिया। किशोरी की पीठ और जांघ में काट लिया, जब वह चिल्लाई तो आसपास के लोग इकट्ठा हो गए और वह भाग गया। किशाेरी बुरी तरह से घायल हो गई। परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल आए। जहां इलाज के बाद शाम को उसे घर भेज दिया।
बालूशासन गांव निवासी उमा निषाद (17) पुत्री सागर ने बताया कि वह सुबह के समय बाग की तरफ गई थी। उसी दौरान एक जानवर आया और उस पर हमला कर दिया, जिससे वह जमीन पर गिर गई। इस दौरान उसने जांघ में काट लिया और पीठ पर काट लिया, जिससे खून निकलने लगा। जब वह चिल्लाई तो आसपास के लोग इकट्ठा हो गए और वह भाग गया। वह देखने में भेड़िए जैसा दिख रहा था। उसके दांत बड़े-बड़े थे।
विज्ञापन

किशोरी की मां मुराती देवी ने बताया कि इससे पहले भेड़िए जैसे दिखने वाले जानवर ने एक बकरी को खींचने की कोशिश की थी, लेकिन सफल नहीं हुआ। सूचना पर वन विभाग की टीम पहुंच गई और मौके की जांच की। वन दरोगा शशि भूषण के अनुसार मौके की जांच की गई तो पंजे का निशान था। वह पूरी तरह से किसी कुत्ते जैसा दिख रहा था। कोई पागल कुत्ता रहा होगा, जिसने हमला कर दिया। वैसे पूरी सतर्कता बरती जा रही है। भेड़िए जैसा कोई जानवर नहीं है। इसकी निगरानी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


किशोरी को काटने वाले जानवर के दांत और पंजे काफी नुकिले थे, जिसकी वजह से किशाेरी घायल हुई है। फिलहाल किशोरी का इलाज कर घर भेज दिया गया है।
- डॉ. भवनाथ पांडेय, सीएमएस, जिला अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed