फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Withdrawal of new transformer and installation of old one, MLA enraged

Sant Kabir Nagar News: नया ट्रांसफार्मर की निकाली रकम और लगा दिया पुराना, भड़के विधायक

Mon, 09 Oct 2023 11:34 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 09 Oct 2023 11:34 PM IST
विज्ञापन
Withdrawal of new transformer and installation of old one, MLA enraged
- बोले विधायक एक सप्ताह में नया ट्रांसफार्मर लगाए, अन्यथा कार्रवाई के लिए रहे तैयार
विज्ञापन

मेंहदावल तहसील सभागार में अफसरों के साथ बैठक कर विकास योजनाओं की समीक्षा की

संवाद न्यूज एजेंसी
मेंहदावल। सोमवार को मेंहदावल तहसील सभागार में विधायक अनिल त्रिपाठी ने अधिकारियों के साथ बैठक कर विकास योजनाओं की समीक्षा की। इसी बीच विद्युत वितरण खंड मेंहदावल के जरिये नए ट्रांसफाॅर्मर के रुपये निकालने के बाद भी पुराना ट्रांसफाॅर्मर लगाने का मामला भी विधायक ने उठाया। विधायक ने सहायक अभियंता को फटकार लगाई और एक सप्ताह में नया ट्रांसफाॅर्मर नहीं लगाने पर कार्रवाई की चेतावनी दी। वहीं पीडब्ल्यूडी के कार्यों पर भी नाराजगी जताई।


विधायक अनिल त्रिपाठी ने विद्युत वितरण खंड के जरिये बरईपार गांव में लगे ट्रांसफार्मर का मामला उठाया। विधायक ने कहा कि उस गांव के लिए नए ट्रांसफाॅर्मर का प्रस्ताव था, जिसका भुगतान भी लिया गया, लेकिन नए की जगह पुराना ट्रांसफार्मर निगम के अधिकारियों ने लगवा दिया। विधायक ने एक सप्ताह की मोहलत दी और कहा कि पुराना ट्रांसफार्मर हटाकर नया ट्रांसफार्मर लगवाएं, अन्यथा कार्रवाई के लिए तैयार रहे। विधानसभा क्षेत्र के चार विकास खंडों में अमृत सरोवर पूर्ण होने का मामला उठा। विधायक ने बीडीओ से अपने-अपने विकासखंड में अमृत सरोवर के कितने कार्य पूर्ण हो चुके हैं, जिनका लोकार्पण किया जा सकता है, सवाल किया तो बीडीओ चुप्पी साध लिए। बीडीओ सांथा से जब यह सवाल किया गया तो उन्होंने बताया कि 25 अमृत सरोवर के कार्य पूर्ण हो गए। जिस पर विधायक ने सवाल किया कि लोकार्पण की स्थिति में कितने अमृत सरोवर हैं, इस पर बीडीओ को विधायक ने स्थल निरीक्षण कर सूची उपलब्ध कराने काे कहा। पीडब्ल्यूडी के जिम्मेदारों को भी विधायक ने फटकार लगाई और कहा कि बीएमसीटी मार्ग पर कई स्थानों पर सड़क की पटरियों पर पानी लगा है। जिससे आवागमन में दिक्कत हो रही है, लेकिन जनता की समस्या से विभागीय अधिकारी लापरवाह बने हुए हैं। पटरियाें पर हुए जलभराव को तत्काल दूर कराए जाने की व्यवस्था सुनिश्चित कराएं। किसान सम्मन निधि, विधवा वृद्धा पेंशन का मामला भी उठा। इस दौरान उप जिला अधिकारी अरुण कुमार, पुलिस क्षेत्र अधिकारी अंबरीश भदौरिया,बीडीओ सुरेश कुमार मौर्य, सीएचसी अधीक्षक डॉक्टर आरबी गौरव,ईओ संदीप कुमार सरोज आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed