फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   With the wedding season starting, demand for brass utensils has increased.

Sant Kabir Nagar News: सहालग का दौर शुरू, पीतल के बर्तनों की बढ़ी मांग

Mon, 19 Jan 2026 01:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Mon, 19 Jan 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
With the wedding season starting, demand for brass utensils has increased.
संतकबीरनगर। खरमास खत्म होने के बाद सहालग शुरू हो गया है। लोग शादी की तारीख तय कर बर्तन बाजार में खरीदारी कर रहे हैं। पीतल के दामों में तेजी के बाद भी लोग खरीदारी कर रहे हैं। तिलक की रस्म में इस्तेमाल होने वाले साढ़े पांच किलो वजन वाले पीतल के थाल बाजार में 4200 रुपये में मिल रहे हैं। पैपुजी (पांव पुजाई) में इस्तेमाल होने वाले पीतल के छोटे थाल की कीमत 1600 रुपये है।
विज्ञापन

गोला बाजार, मुखलिसपुर तिराहा आदि जगहों पर बर्तन की दुकानों पर भीड़ लग रही है। पिछले वर्ष की तुलना में पीतल और तांबे की कीमतों में 15 प्रतिशत तक वृद्धि हुई है। आगे भी कीमतों में बढ़ोतरी की संभावना है। बर्तन कारोबारी संदीप ने बताया कि पीतल की साढ़े पांच किलो के थाल 4200 रुपये, साढ़े चार किलो के थाल 3600 रुपये और दो किलो 500 ग्राम वजन के थाल 1600 रुपये में उपलब्ध हैं। तिलक में बड़े थाल और पैपुजी में छोटे थाल का इस्तेमाल होता है।
विज्ञापन

अन्य रस्मों के लिए कम वजन वाली थालियां इस्तेमाल की जाती हैं। इसके अलावा गिफ्ट के लिए स्टील के आइटम खरीदे जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed