फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   With the increase in heat, the power supply started to cry

Sant Kabir Nagar News: गर्मी बढ़ने के साथ रुलाने लगी बिजली आपूर्ति

Tue, 15 Apr 2025 11:40 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Tue, 15 Apr 2025 11:40 PM IST
विज्ञापन
With the increase in heat, the power supply started to cry
औद्योगिक नगर में बिजली का खराब ट्रांसफार्मर ठीक करते कर्मी।
संतकबीरनगर। मौसम के तेवर तल्ख हो गए है। इसके साथ ही गर्मी बढ़ गई है। इससे बिजली की कटौती बढ़ गई है। जिला मुख्यालय के साथ ही ग्रामीण इलाकों में बिजली की कटौती लगातार की जा रही है।
विज्ञापन

इसके चलते उपभोक्ताओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। दूसरी तरफ विद्युत आपूर्ति में सुधार के लिए शहर में कराए जा रहे कार्य अभी अधूरे पड़े हैं। जिससे समस्या और बढ़ गई है।
विज्ञापन

मंगलवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया है। सुबह से ही तेज धूप के चलते लोग गर्मी से परेशान रहे। इस बीच बिजली की कटौती ने उपभोक्ताओं की समस्या और बढ़ा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थिति यह है कि शहर से लेकर देहात तक सुबह पांच बजे बिजली गुल हो जा रही है। जिससे घरों की छतों पर लगी पानी की टंकियां सूख जा रही है। इसके चलते लोगों को स्नान ध्यान में दिक्कत आ रही है।
ग्रामीण क्षेत्रों में अभी गेहूं की कटाई और मड़ाई का कार्य चल रहा है। जिसके कारण दिन में कटौती की जा रही है, जबकि शहर के अंसार टोला, पठान टोला, बरई टोला आदि क्षेत्रों में अभी जर्जर तार व पोल बदलने का कार्य चल रहा है। इसके कारण बिजली काटी जा रही है। इसका असर उपभोक्ताओं की दिनचर्या पर पड़ रहा है। उपभोक्ता कटौती के कारण खासे परेशान हैं।

इसके साथ ही बार-बार बिजली ट्रिप कर रही है। जिससे समस्या और बढ़ गई है। शहरी क्षेत्र के उपभोक्ता दिलीप कुमार, महेश गुप्ता आदि ने बताया कि कभी जर्जर तार व पोल बदलने तो कभी लोकल फाल्ट के चलते आपूर्ति बाधित हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed