फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Wish for husband's long life by observing Vat Savitri fast.

Sant Kabir Nagar News: वट सावित्री व्रत रख पति की लंबी उम्र की कामना

Thu, 06 Jun 2024 11:11 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Thu, 06 Jun 2024 11:11 PM IST
विज्ञापन
Wish for husband's long life by observing Vat Savitri fast.
धर्मसिंहवा। बृहस्पतिवार को सुहागिन महिलाओं ने पति की लंबी उम्र की कामना के लिए वट सावित्री व्रत रखकर पूजा अर्चना की। महिलाओं ने कथा भी सुनी। यह व्रत बरगद के पेड़ में धागा लपेटकर पति की लंबी आयु के लिए विशेष प्रार्थना किए जाने का पर्व है।
विज्ञापन


धर्मसिंहवा क्षेत्र सहित जिले के तमाम स्थानों पर सुहागिन महिलाओं ने अखंड सौभाग्य प्राप्त करने के लिए बृहस्पतिवार को वट सावित्री व्रत रखकर वटवृक्ष तथा यमदेव की पूजा की। पौराणिक कथाओं के अनुसार सौभाग्यवती महिलाएं अखंड सौभाग्य प्राप्त करने के लिए यह व्रत रखती हैं। भारतीय संस्कृत में यह व्रत आदर्श नारीत्व का प्रतीक एवं पर्याय बना हुआ है।
विज्ञापन

बट सावित्री व्रत में वट और सावित्री दोनों का महत्व है। कथा के अनुसार सत्यवान व सावित्री का विवाह हुआ था। इसमें नारद मुनि ने सावित्री को बता दिया था कि सत्यवान अल्पायु है। अतः वह उससे विवाह न करें पर यह जानते हुए भी सावित्री ने सत्यवान से विवाह किया था। कथा के अनुसार जब यमराज सत्यवान की मृत आत्मा लेकर जा रहे थे तो सावित्री पीछे-पीछे जाने लगी। यमराज ने वर मांगने को कहा तो सावित्री ने बुद्धिमता पूर्ण वर मांगा। सावित्री ने यमराज से सत्यवान के पुत्रों की मां बनने का वरदान मांग लिया था। यमराज के तथास्तु कहते ही सत्यवान मृत्यु पास से मुक्त होकर जीवित हो गए। सावित्री को आदर्श मानते हुए भारतीय महिलाएं अनुसरण करते हुए यह व्रत रखती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed