फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Winners of Ganga Utsav competition awarded

Sant Kabir Nagar News: गंगा उत्सव प्रतियोगिता के विजेता पुरस्कृत

Fri, 07 Nov 2025 02:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Fri, 07 Nov 2025 02:08 AM IST
विज्ञापन
Winners of Ganga Utsav competition awarded
गंगा उत्सव के दौरान प्रतियोगिताओं में पुरस्कृत छात्र - छात्राओं के साथ वन विभाग की टीम । संवाद
मगहर। जिला गंगा समिति की ओर से संतकबीर समाधि स्थल पर आमी नदी के किनारे गंगा उत्सव का आयोजन किया गया। नदियों व पर्यावरण संरक्षण के लिए जन जागरूकता अभियान, रंगोली, चित्रकला, भाषण एवं निबंध प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि नगर पंचायत के चेयरमैन प्रतिनिधि द्वीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। ब्लूमिंग बड्स स्कूल के विद्यार्थियों ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। नदियों में नहाते या कपड़े धोते समय डिटर्जेंट का प्रयोग न करने, फैक्टरियों के दूषित व रसायन मिला जल न छोड़ने एवं जल संरक्षण की अपील की गई। स्वच्छ पर्यावरण के लिए अधिक से अधिक पौधरोपण एवं उसके रख-रखाव के लिए जागरूक किया गया।
विज्ञापन

छात्रा स्नेहा यादव ने गंगा गीत प्रस्तुत किया। छात्राओं ने रंगोली, चित्रकला, भाषण एवं निबंध प्रतियोगिता में भाग लिया। रंगोली प्रतियोगिता में आकांक्षा गुप्ता की टीम प्रथम स्थान पर रही। अंशिका आर्या की टीम द्वितीय और अंशिका यादव की टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। चित्रकला प्रतियोगिता में प्रतिभा सिंह ने प्रथम, अमृता सिंह ने द्वितीय एवं कार्तिक यादव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाषण प्रतियोगिता में वैभवी व काव्या सिंह प्रथम, आदित्या राय द्वितीय और अंशुमान तृतीय स्थान पर रहे। निबंध प्रतियोगिता में तेजस चौधरी प्रथम, तेजस्वनी द्वितीय एवं प्रांजली राय ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। गायत्री शक्तिपीठ खलीलाबाद के हरिराम मिश्र ने गंगा श्लोक सुनाकर नदियों के महत्व के बारे में बताया तथा उसकी स्वच्छता व संरक्षण पर जोर दिया।

प्रभागीय वनाधिकारी ने लोगों को गंगा स्वच्छता की शपथ दिलाई। प्रतिभागी विद्यार्थियों को प्रमाणपत्र के साथ पुरस्कृत किया।
हरिराम मिश्र ने आमी नदी के घाट पर गंगा आरती कराई। नूरूज्जमा अंसारी, चेयरमैन प्रतिनिधि मगहर अवधेश सिंह, सभासद भोलू पासवान, चंदन सैनी, हरिकेश नारायण यादव, उप प्रभागीय वनाधिकारी वैभव सिंह, ईओ नगर पंचायत इंद्रभान सोनकर, क्षेत्रीय वन अधिकारी खलीलाबाद महेंद्र यादव, क्षेत्रीय वन अधिकारी मेंहदावल रोली पाठक, जेआरएफ प्रमोद कुमार सिंह आदि माैजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed