फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Winners in Renu and Nirmala race in the race

रेस में रेनू व कुर्सी दौड़ में निर्मला रहीं विजेता

Sat, 29 Dec 2018 12:40 AM IST
राकेश पांडेय संतकबीरनगर
संतकबीरनगर Published by: राकेश पांडेय Updated Sat, 29 Dec 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
Winners in Renu and Nirmala race in the race
रेस में रेनू व कुर्सी दौड़ में निर्मला रहीं विजेता - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
संतकबीरनगर। गन्ना विकास उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खलीलाबाद में तीन दिवसीय संस्थापक समारोह का शुक्रवार को समापन हुआ। इस दौरान गायत्री परिवार के विद्वानों ने यज्ञ हवन किया। इसके साथ ही विजयी छात्र-छात्राओं के नामों की घोषणा की गई।  

प्रबंधक शोभित कुमार शर्मा ने बताया कि प्राथमिक वर्ग की दौड़ में रेनू यादव व अविनाश प्रथम रहे। मध्यम वर्ग की दौड़ में मानसी, अनीश यादव, तनीषा मौर्य प्रथम रहंी। श्रुत लेख प्रतियोगिता में अर्चिता यादव प्रथम, अनुष्का वर्मा द्वितीय एवं चंचला तीसरे पर रहीं। कबड्डी में सुनील कुमार, पंकज, आकाश त्रिपाठी प्रथम, इबादत अली, नागेंद्र सिंह, विकास कुमार और अभिनेष दुबे द्वितीय रहे। क्रिकेट प्रतियोगिता में कक्षा नौ के छात्र विजेता तथा 10 के छात्र उपविजेता रहे। कला प्रतियोगिता में सोनाली प्रथम, अनुराधा चौधरी द्वितीय और परमार्थ गौड़ तीसरे पर रहे। बैडमिंटन प्रतियोगिता में अनुष्का शर्मा प्रथम, मुस्कान पांडेय द्वितीय तथा निधि पांडेय तीसरे पर रहीं। कुर्सी दौड़ में आठ की छात्रा निर्मला प्रथम, प्रिया सिंह द्वितीय तथा नेहा कुमार ने तीसरा स्थान हासिल किया। विजयी प्रतिभागियों को 26 जनवरी को सम्मानित किया जाएगा। इससे पहले संस्थापक राजकिशोर शर्मा के चित्र पर लोगों ने श्रद्घासुमन अर्पित किया। इस दौरान प्रधानाचार्य वीरेंद्र नाथ पांडेय, समय देव पांडेय, लक्ष्मण प्रसाद वर्मा,  हरिगोविंद, कृष्ण चंद, रणजीत शर्मा, ओम प्रकाश राय आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed