{"_id":"651869c59d9838779806f31c","slug":"winner-participants-awarded-in-jawahar-navodaya-vidyalaya-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-3626-2023-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: जवाहर नवोदय विद्यालय में पुरस्कृत हुए विजेता प्रतिभागी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: जवाहर नवोदय विद्यालय में पुरस्कृत हुए विजेता प्रतिभागी
Sun, 01 Oct 2023 12:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sun, 01 Oct 2023 12:02 AM IST
विज्ञापन
हरिहरपुर। जवाहर नवोदय विद्यालय जगदीशपुर गौरा में हिंदी पखवाड़ा के समापन पर शुक्रवार की शाम विजयी प्रतिभागी छात्रों को विद्यालय के प्राचार्य ने प्रशस्ति पत्र देकर पुरस्कृत किया।
प्राचार्य आनंद कुमार मिश्र ने कहा कि शिक्षक दिवस से शुरु हुए हिंदी पखवाड़ा कार्यक्रम के दौरान रोजाना हिंदी साहित्य से संबंधित प्रतियोगिता का आयोजन होता रहा है। जिसमें भाषण, सुलेख, प्रश्नोत्तरी सहित कई प्रकार की आयोजित प्रतियोगिता में छात्रों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। उन्होंने बताया कि छात्रों ने कार्यक्रम के दौरान नाटिका मंचन के जरिए हिंदी भाषा का बखान किया। प्रतियोगिता में शामिल विजेता प्रतिभागियों को प्राचार्य ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। साथ ही कार्यक्रम के बेहतर आयोजन के लिए शिक्षकों व अन्य कर्मचारियों को बधाई भी दी। संचालन 11वीं की छात्रा वैष्णवी पांडेय और आस्था सिंह कौशिक ने किया। इस मौके पर विनय कुमार मिश्र, केएन सिंह, ऋषिकेश विश्वकर्मा, शिखा श्रीवास्तव, राजीव कुमार त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।