{"_id":"63c1980e018def5c52085390","slug":"will-have-to-wait-for-central-lab-khalilabad-news-gkp4642407114-2023-01-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: सेंट्रल लैब के लिए करना होगा इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: सेंट्रल लैब के लिए करना होगा इंतजार
विज्ञापन
सेंट्रल लैब के लिए करना होगा इंतजार
नवंबर में शासन की टीम ने जिला अस्पताल में जगह का किया था निरीक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। जिला अस्पताल में सेंट्रल लैब के लिए लोगों को अभी और इंतजार करना पड़ सकता है। शासन की टीम ने नवंबर में जिला अस्पताल के महिला वार्ड के कमरों को सेंट्रल लैब के लिए चिह्नित किया था। दो माह बाद भी इस दिशा में कोई कार्य शुरू नहीं हो पाया है।
प्रदेश सरकार ने सरकारी अस्पतालों में सेंट्रल लैब स्थापित करने की योजना शुरू की है, ताकि सभी प्रकार की जांच एक जगह ही मरीजों को उपलब्ध हो सके। जिला अस्पताल में सेंट्रल लैब बनाने की पहल शुरू हुई तो जगह की कमी आड़े आ गई। इसके बाद महिला वार्ड को एमसीएच विंग में स्थानांतरित किया गया।
इसके बाद महिला वार्ड को सेंट्रल लैब के लिए चिह्नित किया गया। शासन की टीम ने इसका निरीक्षण कर लैब के निर्माण व अन्य जरूरी संसाधनों में आने वाले खर्च का आकलन किया था। सीएमएस डॉ. ओपी चतुर्वेदी का कहना है कि सेंट्रल लैब बनना है। इसके लिए महिला वार्ड का चिह्नित किया गया है। उम्मीद है कि जल्द कार्य शुरू हो जाएगा।