फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Will have to wait for 10 more days for the vaccine

Sant Kabir Nagar News: वैक्सीन के लिए 10 दिन और करना होगा इंतजार

Mon, 02 Jan 2023 11:38 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 02 Jan 2023 11:38 PM IST
विज्ञापन
Will have to wait for 10 more days for the vaccine
वैक्सीन के लिए 10 दिन और करना होगा इंतजार
विज्ञापन

90 हजार वायल की मांग की गई
कोविड जांच में आई तेजी
संतकबीरनगर। सरकार ने कोरोनारोधी टीकाकरण के निर्देश दिए हैं। इसके बावजूद जिले में वैक्सीन नहीं है। एक सप्ताह पहले शासन से 90 हजार वायल की मांग की गई थी, लेकिन वैक्सीन अब तक नहीं मिली। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि वैक्सीन के लिए 10 दिन और इंतजार करना पड़ेगा।
चीन में कोरोना ने तबाही मचा रखी है। ऐसे में विदेश से आने वालों पर नजर रखी जा रही है। टीकाकरण की भी तैयारी तेज हो गई है। सीएमओ कार्यालय ने 24 दिसंबर को शासन से 90 हजार वायल वैक्सीन की मांग भेजी है। इसमें 30 हजार कोविशील्ड, 30 हजार को वैक्सीन और 30 हजार कार्विवैट की वैक्सीन शामिल है। एक वायल में 10 लोगों को वैक्सीन लगाई जाती है।
विज्ञापन

वैक्सीन आने के बाद टीकाकरण कार्य सभी सीएचसी, पीएचसी और जिला अस्पताल में शुरू हो जाएगा। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. एस रहमान ने बताया कि वैक्सीन आने में 10 दिन और लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

...
821 लोगों की हुई कोविड जांच
सोमवार को जिला अस्पताल, सीएचसी और रेलवे स्टेशन पर शिविर लगाकर कोविड जांच की गई। इस दौरान 821 लोगों की कोविड की एंटीजन जांच हुई। इन सभी लोगों का नमूना लेकर आरटीपीसीआर जांच के लिए भेजा गया है। जिला महामारी रोग विशेषज्ञ डॉ. मुबारक अली ने बताया कि 821 लोगों की कोविड जांच हुई है। कोई भी संक्रमित नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed