फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   will come under action

Sant Kabir Nagar News: तथ्य छिपाकर पासपोर्ट बनवाने वाले कार्रवाई की जद में आएंगे

Mon, 13 Mar 2023 11:39 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 13 Mar 2023 11:39 PM IST
विज्ञापन
will come under action
एसपी ने पासपोर्ट मुख्यालय से पत्राचार कर मांगा है पासपोर्ट बनवाने वालों का ब्यौरा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। पासपोर्ट सत्यापन में बड़ा खेल हुआ है। पासपोर्ट मुख्यालय लखनऊ की जगह जिले स्तर से ही आईडी पासवर्ड का गलत इस्तेमाल कर पासपोर्ट का अंतिम सत्यापन कर दिया जाता था। इस खेल में आरोपी दरोगा, एलआईयू के मुख्य आरक्षी और एक बाहरी व्यक्ति पर कार्रवाई तो हो गई, लेकिन तथ्य छिपाकर पासपोर्ट बनवाने वाले भी कार्रवाई की जद में आएंगे।
एसपी सत्यजीत गुप्ता ने पासपोर्ट सत्यापन में गड़बड़ी की शिकायत पर सीओ सदर अंशुमान मिश्रा से प्रारंभिक जांच कराई थी। सीओ की जांच में पाया गया कि वर्ष 2021-22 में 101 पासपोर्ट के सत्यापन में हेराफेरी की गई है। थानों से पासपोर्ट के जो आवेदन संस्तुति नहीं किए जाते थे, उन्हें पासपोर्ट सेल में तैनात दरोगा कामेश्वर मिश्रा और एलआईयू के मुख्य आरक्षी मनोज पटेल जनपदीय आईडी पासवर्ड से संस्तुति करके भेज देते थे।
विज्ञापन

इसमें बाहरी व्यक्ति विधियानी निवासी वीरेंद्र यादव से सहयोग लेते थे। बाहरी वीरेंद्र यादव के जरिये प्रति पासपोर्ट 3,000 रुपये दिया जाता था। पुलिस की जांच जैसे-जैसे बढ़ रही है, चौकाने वाले तथ्य सामने आ रहे हैं। पासपोर्ट का अंतिम सत्यापन पासपोर्ट मुख्यालय लखनऊ से किया जाता है, लेकिन गलत ढंग से आईडी पासवर्ड के जरिये उसे जिले स्तर से ही कर दिया जाता था। 101 पासपोर्ट में जो हेराफेरी की गई है, उसमें 70 प्रतिशत पासपोर्ट कोतवाली क्षेत्र का है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा दुधारा, महुली और धनघटा क्षेत्र का गलत पता दर्शा कर लोगों ने पासपोर्ट का सत्यापन कराया है। छह ऐसे लोगों का पासपोर्ट सत्यापन हुआ है, जिनके खिलाफ मुकदमे दर्ज हैं। एसपी की ओर से पासपोर्ट मुख्यालय लखनऊ को पत्र भेजकर यह जानकारी मांगी गई है कि 101 पासपोर्ट में से कितने लोगों का पासपोर्ट बन चुका है। इसमें कितने लोग किन-किन देशों में गए हैं। इसकी सूचना मिलने के बाद पुलिस ऐसे लोगों का पासपोर्ट निरस्त कराते हुए उन्हें वापस बुलाएगी। त

...
कोट
जांच में 101 पासपोर्ट के सत्यापन में हेराफेरी पाई गई है। जांच में यह तथ्य सामने आया है कि पासपोर्ट मुख्यालय लखनऊ जो अंतिम सत्यापन करता है, उसे जिले स्तर से ही गलत ढंग से आईडी पासवर्ड का इस्तेमाल करके कर दिया जाता था। पासपोर्ट मुख्यालय लखनऊ से यह जानकारी मांगी गई है कि 101 पासपोर्ट के आवेदनों में से कितने का पासपोर्ट बन चुका है। इसकी जानकारी होते ही विदेश गए लोगो का पासपोर्ट रद्द कराया जाएगा। तथ्य छिपाकर फर्जी अभिलेखों के जरिये पासपोर्ट सत्यापन कराने अथवा बनवाने वाले लोगों पर कार्रवाई तय है।
- सत्यजीत गुप्ता, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed