फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Wife's behavior is not good, he hanged himself after writing a letter

Sant Kabir Nagar News: पत्नी का व्यवहार सही नहीं, पत्र लिखकर फंदे से लटक गया

Thu, 06 Jun 2024 12:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Thu, 06 Jun 2024 12:22 AM IST
विज्ञापन
Wife's behavior is not good, he hanged himself after writing a letter
धनघटा। महुली थाना क्षेत्र के भगवानपुर पश्चिमी गांव में बुधवार को पत्नी के व्यवहार से तंग आकर ई-रिक्शा चालक ने फंदे से लटककर जान दे दी। ई-रिक्शा चालक का शव घर में मिलने से हड़कंप मच गया। परिजन के शव नीचे उतारने के बाद पुलिस पहुंच गई। पुलिस पंचनामा भरकर शव का पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ई- रिक्शा चालक के पास से पुलिस ने सुसाइड नोट बरामद किया है। उसने मौत का कारण पत्नी का व्यवहार सही नहीं होने की बात लिखी है।
विज्ञापन


भगवानपुर पश्चिमी गांव निवासी हरिराम गुप्ता का तीसरे नंबर का बेटा मनी चंद गुप्ता (28) परिवार के गुजर बसर करने के लिए ई-रिक्शा चलाता था। परिजनों के अनुसार बुधवार सुबह पुराने घर पर हमेशा की तरह मनीचंद और उसकी पत्नी द्रोपदी में झगड़ा होने लगा। कुछ समय तक चले विवाद के बाद मनीचंद थोड़ी दूर स्थित दूसरे घर पर पहुंच गया। सीढ़ियों से छत के कमरे में चला गया।
विज्ञापन

कुछ समय बाद परिवार का एक सदस्य कमरे में पहुंचा। छत की कुंडी में लगे पंखे से रस्सी के सहारे मनीचंद का शव झूलता देख सन्न रह गए और शोर मचाने लगा। इसी बाद परिवार व पड़ोसी पहुंचे। इधर, सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की। परिजनों को मृतक के पास से सुसाइड नोट मिला जिसे पुलिस को सौंप दिया। फिलहाल पुलिस मामले के हर बिंदु की बारीकी से जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


00000000000000000
अंग्रेजी में हस्ताक्षर कर खत्म की बात
मृतक मनीचंद गुप्ता के पास से बरामद सुसाइड नोट में लिखा है कि वह आत्महत्या नहीं किया है। उसको मजबूर किया गया है। उसकी पत्नी रीतू गुप्ता 14 दिन या फिर 10 दिन बीत जाने पर उसके साथ बिना बात के झगड़ा करती है और हमेशा अपने भाइयों का धौंस दिखाती है कि जिस दिन उसके भाई आ जाएंगे, उस दिन पता चलेगा। कई बार घर से भागने की कोशिश की है। कई बार समझाया लेकिन समझ में नहीं आता है। वह बार-बार अलग रहने की बात करती है। कहती है कि अपने परिवार से अलग हो जाइए, अलग होने की बात को लेकर झगड़ा करती है। अलग हो गया तब भी झगड़ा करती है। जब हार जाती है चार पांच दिन खाना नहीं खाती थी। इसके बाद अंग्रेजी में हस्ताक्षर करके अपनी बात को खत्म कर दिया।
000000000000000000000000000
महिला थाना तक पहुंचा था मामला
पड़ोसियों ने बताया कि हमेशा सुबह और देर रात तक मनीचंद और पत्नी रीतू के बीच विवाद होता रहता था। रोज के झगड़े और किचकिच से वह सब भी ऊब चुके थे। समझाने पर भी नहीं मानते थे। मनीचंद और रीतू के बीच झगड़ा का मामला ढाई माह पूर्व महिला थाना तक पहुंचा था। इसमें गांव के संभ्रांत लोगों के हस्तक्षेप के बाद दोनों आपसी सुलह समझौता करके साथ में रहने को राजी हुए थे।


00000000000000000000000000000
मासूम बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

कोरोना त्रासदी के दौरान लॉकडाउन में मनीचंद और रीतू शादी के बंधन में बंधे थे। मनीचंद गृहस्थी को पटरी पर लाने के लिए ई-रिक्शा चलाने लगा। परिजनों के अनुसार कुछ समय बीतते ही दोनों के बीच खटास पैदा हो गई और झगड़ा शुरू हो गया। जो बुधवार को मनीचंद की मौत के बाद खत्म हो गया। घटना से चार वर्षीय अयांश और छह महीने की मासूम मानवी के सिर से पिता का साया उठ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed