फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   WHO Team reached in Manghariya

Sant Kabir Nagar News: सेम्पल लिया

Thu, 19 Jan 2023 04:30 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 19 Jan 2023 04:30 AM IST
विज्ञापन
WHO Team reached in Manghariya
मंझरिया पहुंची डब्ल्यूएचओ की टीम, लिए नमूने
विज्ञापन

धर्मसिंहवा (संतकबीरनगर)। डब्ल्यूएचओ की टीम बुधवार को खसरा पीड़ितों की जांच करने धर्मसिंहवा के मंझरिया पहुंची। टीम ने सात लोगों के नमूने लेकर उसे जांच के लिए भेज दिया है। संक्रमण न फैले इसके लिए लोगों से सावधानी बरतने के लिए कहा गया है।
नगर पंचायत धर्मसिंहवा के मंझरिया में पंद्रह लोग खसरा संक्रमण से जूझ रहेे हैं। आशा व अध्यापकों की सूचना पर सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव में पहुंच कर लोगों में दवा वितरण किया था और लोगों को एहतियात बरतने को कहा था। बुधवार को डब्लूएचओ और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सांथा की टीम दुबारा गांव में पहुंची और बीमार लोगों के खून व लार का नमूना लिया। संक्रमण न फैलने पाए इसको लेकर सावधानी बरतने को कहा गया।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की टीम के डॉ. मंजर हुसैन ने बताया कि मंझरिया में कुछ लोगों को खसरा होने की सूचना मिली थी। सोमवार को दवाओं का वितरण किया गया था। बुधवार को जिला मुख्यालय से डब्ल्यूएचओ की टीम आई और पांच लोगों के खून तथा दो लोगों के लार को जांच के लिए भेजा गया है। संक्रमण और न फैलने पाए इसलिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है। साथ ही गांव में दवाओं का छिड़काव भी कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed