फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   While trying to save Shaista, the assistant professor slipped and broke his hand.

Sant Kabir Nagar News: शाइस्ता को बचाने में फिसल गए थे असिस्टेंट प्रोफेसर, टूट गया था हाथ

Fri, 17 Nov 2023 01:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Fri, 17 Nov 2023 01:05 AM IST
विज्ञापन
While trying to save Shaista, the assistant professor slipped and broke his hand.
संतकबीरनगर। शैक्षिक भ्रमण पर नेपाल गई एचआरपीजी काॅलेज की छात्रा शाइस्ता परवीन को बचाने के दौरान असिस्टेंट प्रोफेसर फिसल कर पानी में गिर गए थे। पत्थर से चोट लगने से उनका हाथ टूट गया था। बृहस्पतिवार को कॉलेज खुलने के बाद प्राचार्य समेत अन्य लोगाें ने टूर पर गए छात्र-छात्राओं से बातचीत की। छात्रों ने भी शाइस्ता की मौत की वजह पैर फिसलना बताया।
विज्ञापन

एचआरपीजी काॅलेज के रक्षा अध्ययन विभाग की ओर से सात नवंबर को एक दिवसीय शैक्षिक टूर नेपाल के बुटवल गया था। वहां पर स्नातक तृतीय वर्ष की छात्रा शाइस्ता परवीन का पैर फिसल गया था। वह नदी में गिर गई थी और उसकी मौत हो गई थी। इस मामले में छात्रा के परिजनों ने कॉलेज प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया है। हालांकि आठ नवंबर को कॉलेज बंद कर दिया गया था। बृहस्पतिवार को जब कॉलेज खुला तो टूर पर गए अन्य छात्रों से प्राचार्य प्रोफेसर ब्रजेश कुमार त्रिपाठी, बीएड विभागाध्यक्ष डॉ. पूर्णेश नारायण सिंह, प्राचीन इतिहास के विभागाध्यक्ष डॉ. प्रताप विजय कुमार, बीएड के असिस्टेंट प्रोफेसर विजय राय ने बातचीत की। छात्र-छात्राओं ने भी शाइस्ता का पैर फिसलने से उसकी मौत होना बताया।
विज्ञापन

इधर, टूर पर साथ गए रक्षा अध्ययन विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर अमित मिश्र का हाथ फ्रैक्चर हो गया है। उन्होंने बताया कि बुटवल में सिद्ध बाबा का मंदिर है। वहां पर हम लोग रुके थे। दर्शन के बाद छात्र-छात्राओं को बस में बैठने के लिए कहा गया था, लेकिन वे लोग फोटो खींचने लगे। इस दौरान छात्रा शाइस्ता का पैर फिसल गया। इसकी सूचना मिली तो वह छात्रा को बचाने के लिए नदी में कूद गए थे। पत्थर पर पड़ जाने से उनका हाथ टूट गया है। उन्होंने बताया कि उनके साथी तेज प्रताप सिंह ने किसी तरह छात्रा को बाहर निकाला। उस समय अगल-बगल के लोग भी पहुंच गए थे। नेपाल पुलिस भी आ गई थी। छात्रा को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद से टूर पर गए अन्य छात्र-छात्राएं काफी सहमे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

00
टूर पर गए अन्य छात्र-छात्राओं से बातचीत की गई है। असिस्टेंट प्रोफेसर अमित मिश्र और तेज प्रताप सिंह ने भी घटना की वजह पैर फिसलना बताया है। अगर शाइस्ता के परिजन इन छात्रों से कुछ भी जानकारी लेना चाहते हैं तो वे बात कर सकते हैं। -प्रोफेसर ब्रजेश कुमार त्रिपाठी, प्राचार्य एचआरपीजी काॅलेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed