फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Whereas women with sticks standing wall paintings went

वॉल पेंटिंग मिटाने पर लाठी लेकर खड़ी हो गई महिला 

Wed, 01 Feb 2017 12:02 AM IST
sant kabir nagar 
sant kabir nagar  Updated Wed, 01 Feb 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
 Whereas women with sticks standing wall paintings went
उड़न दस्ता प्रभारी के निर्देश पर जब महिला सफाईकर्मी वॉल पेंटिंग मिटाने पहुंची तो घर से महिला लाठी लेकर चली आई। - फोटो : अमर उजाला
मेंहदावल विधानसभा क्षेत्र के जंगलकला गांव के खरकवा टोला में मंगलवार को वॉल पेंटिंग मिटाने पहुंची फ्लाइंग स्क्वॉड को घर की महिला के विरोध का सामना करना पड़ा। शोर सुनकर बड़ी संख्या में लोग जुट गए। बाद में फ्लाइंग स्क्वॉड और स्थानीय लोगों के समझाने पर महिला मान गई। 
विज्ञापन


उड़नदस्ता प्रभारी अशोक कुमार टीम एचसीपी रामहित यादव, कांस्टेबल कुलदीप सिंह, छोटेलाल व लेखपाल कैलाश के साथ मंगलवार को जंगलकला गांव के खरकवा टोला में पहुंचे। उसी दौरान एक मकान की दीवार पर एक राजनीतिक दल से जुड़ी पेंटिंग दिखाई दी। उड़नदस्ता प्रभारी के निर्देश पर जैसे सफाईकर्मी मकान के पास पहुंचकर काम करने लगा। इसी बीच घर में से एक महिला लाठी लेकर निकली और दीवार के पास खड़ी हो गई।
विज्ञापन


महिला वॉल पेंटिंग न मिटाने देने की जिद पर अड़ी थी। महिला के जरिए शोर-शराब किए जाने पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। टीम के सदस्यों और आसपास के लोगों ने काफी समझाया। लेकिन महिला एक न सुनी। बाद में महिला के पति बृजेश निषाद पहुंचे तो उड़नदस्ता टीम ने उनसे बातचीत की। काफी प्रयास के बाद महिला और उसका पति इस आश्वासन पर माने कि किसी भी पार्टी की पेंटिंग की जानकारी होने पर दीवार को साफ  किए जाने का निर्देश है। आयोग के निर्देश पर आचार संहिता के अनुपालन में   यह कार्रवाई की जा रही है।  उसके बाद दंपति सहमत हुए,तब जाकर दीवार से पेंटिंग साफ की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed