{"_id":"6946ea64ec34939461058ebd","slug":"when-they-refused-to-break-the-drain-they-were-assaulted-and-injured-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-143114-2025-12-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: नाली तोड़ने से मना करने पर मारपीट कर किया घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: नाली तोड़ने से मना करने पर मारपीट कर किया घायल
Sat, 20 Dec 2025 11:56 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sat, 20 Dec 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
धनघटा। क्षेत्र के चपरा पूर्वी में 6 महीने पहले नाली तोड़ने से मना करने पर एक ही परिवार के चार लोगों को मारपीट कर घायल करने के मामले में पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर शनिवार को प्राथमिकी दर्ज की है। मां बेटा और बेटी पर घर में घुसकर मारने पीटने का आरोप है।
सोनी देवी पत्नी काली प्रसाद का आरोप है कि 6 जून 2025 को उनके घर से निकलने वाली नाली को पड़ोस के तीन लोग तोड़ रहे थे। मना किया तो वे मारपीट पर आमादा हो गए। भाग कर सोनी देवी जब घर में गईं तो विपक्षी लाठी डंडा लेकर घर में घुस गए और मारने पीटने लगे। बीच बचाव करने सोनी देवी की सास मनभावत, बेटा नीरज, सुमित, पुत्री जया पहुंचे तो विपक्षियों ने उन लोगों को भी मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। सोनी का कहना है कि घटना के दिन थाने पर पहुंची लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। भाग दौड़कर थक जाने के बाद न्यायालय की शरण ली। थाना प्रभारी जयप्रकाश दूबे ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर मंजू देवी, डोली और इशू के विरुद्ध मारपीट की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है।